Google Analytics Meta Pixel जशपुर में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्कूल योजना का किया शुभारंभ   - Ekhabri.com

जशपुर में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट स्कूल योजना का किया शुभारंभ  

जशपुर, 28 जून 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक के बगिया हाई स्कूल में सम्पर्क स्मार्ट स्कूल और स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिले के 50 प्राथमिक विद्यालयों को सम्पर्क स्मार्ट किट और टीवी डिवाइस वितरित किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह एक बड़ी क्रांति की शुरुआत है। बगिया स्कूल, जहाँ उन्होंने खुद पढ़ाई की, अब पूरी तरह स्मार्ट बन चुका है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले इस स्कूल की छत से बरसात में पानी टपकता था, लेकिन आज वह स्कूल हाईटेक सुविधाओं से लैस है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जो समग्र विकास का मार्ग खोलता है।” उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्रनिर्माता बताते हुए सम्पर्क फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की और कहा कि इन स्मार्ट किट्स से बच्चों की झिझक दूर होगी और पढ़ाई खेल-खेल में आसान होगी।

 

सम्पर्क फाउंडेशन की इस पहल के माध्यम से बच्चों को अंग्रेज़ी और गणित में बेहतर समझ विकसित करने के लिए स्मार्ट टीवी डिवाइस और विशेष किट्स प्रदान की गईं। इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी, सम्पर्क फाउंडेशन के प्रतिनिधि, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

 

जशपुर की उपलब्धियाँ:

 

  • जिले के 15 विद्यार्थियों ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में टॉप 10 में स्थान पाया

  • कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में 94% विद्यार्थी सफल

  • कक्षा 5वीं में 99.5% और कक्षा 8वीं में 97.3% परिणाम

  • जिले में शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए वैज्ञानिक सोच और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का समावेश

Read Also  पढ़ई तुंहर दुआर को ई-गवर्नेन्स अवार्ड : मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सम्पर्क फाउंडेशन की एफ.एल.एन. किट्स से शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सीखने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। जशपुर अब राज्य का शैक्षणिक मॉडल बनता जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *