छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एमडीएमए (ड्रग्स) मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी नव्या मलिक शामिल है। पुलिस को शक है कि नव्या अपने आकर्षण का जाल बिछाकर और युवतियों का इस्तेमाल कर ड्रग्स का कारोबार चला रही थी। नव्या के मोबाइल से प्राप्त करीब 800 मोबाइल नंबरों की सूची में कई संदिग्ध नंबर शामिल हैं, जिनमें से कुछ मलेशिया के बताए जा रहे हैं। इनमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई के अलावा अन्य राज्यों की युवतियों के नंबर भी शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने नव्या के रायपुर, दिल्ली और मुंबई में बैंक खातों की जानकारी हासिल की है, जिनकी जांच की जा रही है। ज्यादातर ड्रग्स के लेनदेन नकद में होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में नए खुलासे किए जाएंगे।
कोरोना काल से रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में ड्रग्स का कारोबार तेजी से बढ़ा है। पुलिस ने इस अवैध धंधे से जुड़े दो बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। इनमें पाकिस्तान से ड्रग्स मंगाने वाले और हनी ट्रैप के जरिए ड्रग्स बेचने वाले रैकेट शामिल हैं। पुलिस ने इन नेटवर्क के सरगनाओं और पैडलर्स को गिरफ्तार कर ड्रग्स के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में कदम उठाए हैं।
नव्या के मोबाइल में मिले नंबरों में परिवार, रिश्तेदार, इंटीरियर डिजायनर और अन्य लोगों के संपर्क शामिल हैं। पुलिस ने संदिग्ध नंबरों को अलग कर उनकी पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नव्या के मोबाइल में शहर के कई नामचीन लोगों के नाम भी सामने आए हैं। इसके अलावा, कई नंबर कोडवर्ड जैसे ‘चॉकलेट’ और ‘बेबी’ के नाम से सेव किए गए हैं। पुलिस को शक है कि ये कोडवर्ड ड्रग्स के कारोबार से जुड़े लोगों या नियमित ग्राहकों के हो सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...