रायपुर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान शहर के पाश इलाके अनुपम नगर में दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की डकैती हुई है। डकैत आर्मी का ड्रेस पहनकर घर में घुसे और तीन बुजुर्गों पर पिस्टल अड़ाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद लाल सलाम बोलकर कहा कि अगर हल्ला किया तो घर को बम से उड़ा देंगे। इसके बाद 20 मिनट के अंदर वारदात कर निकल गए। इस गैंग में एक महिला और चार पुरुष थे। खम्हारडीह थाना और क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुटी हुई है। वहीं शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीनों भाई बहन हैं। किसी की शादी नहीं हुई है। इनके पिता आर्मी में थे। कार से उतरने के दौरान डकैत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
आरोपित बेहद ही शातिर थे। उन्होंने पुलिस से बचने के लिए चुनाव का दिन जानबूझकर चुना था। आर्मी की ड्रेस पुलिस को चकमा देने के लिए पहनी गई थी। चुनाव होने की वजह से पूरे शहर में पुलिस की गाड़ियां घूम रही थीं, लेकिन चौक-चौराहों पर मतदान के दिन यातायात पुलिस नहीं रहती, इस वजह से डकैत बिना नंबर की गाड़ी लेकर आसानी से शहर में प्रवेश कर गए।
पीड़ित मनोहरा वेल्लू ने बताया कि एक वर्ष पहले विधानसभा स्थित सकरी में जमीन बेची थी। उसी का पैसा घर में रखा हुआ था। उनका कहना था कि घर में पैसे की कोई आवक नहीं हैं। तीनों भाई-बहन रहते हैं। ऐसे में पैसे की जरूरत पड़ती रहती है, इसी कारण इतने पैसे रखे हुए थे। पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम देने वाले पीड़ितों के जानकार हैं। पैसे होने की जानकारी उनके पास थी। इसी वजह से उन्होंने सीधे उसी घर को निशाना बनाया। घर में कितने सदस्य हैं, इसके बारे में भी उन्हें पता था। रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात के बाद पुलिस की टीम ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। डकैत कार से उतरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। आरोपितों को पकड़ने के लिए 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। क्राइम और थाने की टीमें भी शामिल हैं। इसकी मानिटरिंग उच्च अधिकारी कर रहे हैं। घटना के बाद डाग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। डाग 500 मीटर तक जिस ओर गाड़ी गई थी, उस ओर गया, इसके बाद वह रुक गया। मनोहर सेवानिवृत इंजीनियर हैं। उनकी एक बहन सालेम स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका हैं। वहीं दूसरी बहन भी शिक्षिका थीं। घटना के बाद से सब सदमे में हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...