Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में 85 प्रतिशत राशन कार्ड सदस्यों की ई-केवायसी पूरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में 85 प्रतिशत राशन कार्ड सदस्यों की ई-केवायसी पूरी

रायपुर, 30 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सुरक्षा का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में राज्य में 82.18 लाख राशन कार्ड प्रचलन में हैं, जिनमें पंजीकृत सदस्यों की संख्या 2.73 करोड़ तक पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा वास्तविक हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए ई-केवायसी की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

Read Also  विधायक धर्मजीत सिंह के अलावा रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी एसएसडी बड़गैयया एवं धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने थामा बीजेपी का साथ


 

अब तक कुल पंजीकृत सदस्यों में से 2.30 करोड़, यानी लगभग 85 प्रतिशत लोगों की ई-केवायसी पूरी हो चुकी है। शेष लगभग 30.32 लाख सदस्यों की ई-केवायसी प्रक्रिया प्रगति पर है।

 

खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में संचालित ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ई-केवायसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा जारी “मेरा ई-केवायसी” ऐप के माध्यम से हितग्राही घर बैठे भी ई-केवायसी करा सकते हैं। इसके लिए एंड्रॉइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड कर आधार नंबर और ओटीपी के जरिए फेस ई-केवायसी की जा सकती है।

 

वर्तमान में राज्य में 14,040 शासकीय उचित मूल्य दुकानें संचालित हो रही हैं, जहां राशन कार्डधारी अपनी सुविधा अनुसार राशन प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2025 की अनुमानित जनसंख्या के अनुसार राज्य की लगभग 89 प्रतिशत आबादी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कवर की जा रही है। राशन वितरण को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आधार सीडिंग का कार्य भी किया गया है, जिसमें 99.7 प्रतिशत सदस्यों का आधार सीडिंग पूर्ण हो चुका है।

 

खाद्यान्न सुरक्षा योजना के तहत लगभग 2.73 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इनमें 73 लाख से अधिक प्राथमिकता वाले परिवारों को निःशुल्क चावल तथा लगभग 8.5 लाख गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारों को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। प्राथमिकता परिवारों को आयरन फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त फोर्टिफाइड चावल का वितरण भी किया जा रहा है।

Read Also  यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्‍तीसगढ़ में 21 और 22 जनवरी के बीच रद्द रहेंगी ये ट्रेनें...छुट्टियां प्लान करने से पहले देख लें लिस्ट

 

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिलों के चयनित 402 दूरस्थ ग्रामों में 42,220 राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न के साथ चना, शक्कर, नमक और गुड़ का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

 

 

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *