Google Analytics Meta Pixel 865 हवलदार बने एएसआई 2952 सिपाही भी प्रमोट किए - Ekhabri.com

865 हवलदार बने एएसआई 2952 सिपाही भी प्रमोट किए

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस के हजारों कर्मियों को दिवाली गिफ्ट में प्रमोशन की खुशी दे दी है। राज्य पुलिस के 865 हवलदारों को पदोन्नति देकर सहायक उप निरीक्षक बना दिया है। वहीं 2 हजार 952 सिपाहियों को एक रैंक का प्रमोशन देकर हवलदार बना दिया गया है। यह पदोन्नतियां लंबे समय से अटकी हुई थीं। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सिपाही से हवलदार और हवलदार से अरक की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार के लिए 2 हजार 952 और हवलदार से एएसआई के लिए 865 लोग योग्य पाए गए हैं। इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दिवाली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एव एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया, इस प्रमोशन के बाद आपराधिक जांच की प्रक्रिया में तेजी आएगी। पुलिस रेगुलेशन के अनुसार किसी मामले की विवेचना हवलदार एवं उससे ऊपर के अधिकारी ही कर सकते हैं। इस प्रमोशन से छत्तीसगढ़ पुलिस को करीब 4 हजार नए विवेचक मिल जाएंगे। इससे लंबित मामलों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों को शीघ्र न्याय की उम्मीद बढ़ेगी।
किस रेंज में कितने एएसआई बनेंगे
हवलदार से एसआई पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 865 में से रायपुर रेंज में 190 लोग हैं। दुर्ग रेंज में 146 और बिलासपुर रेंज में 124 को पदोन्नति मिली है। सरगुजा रेंज में 98 और बस्तर रेंज में 307 पुलिसकर्मी पदोन्नति के योग्य पाए गए हैं। सिपाही से हवलदार पद हेतु जिला बल के योग्य कुल 2 हजार 952 में से रायपुर जिले में 180 पुलिसकर्मी हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा में 95, गरियाबंद में 72, धमतरी जिले में 55, महासमुंद जिले में 50, जीआरपी में 24, पीटीएस माना में 6 और पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में 13 सिपाहियों को हवलदार बनाया जा रहा है। दुर्ग जिले में 88, बेमेतरा में 45, बालोद में 30, राजनांदगांव में 93, कबीरधाम में 80 सिपाहियों को हवलदार बनाया जा रहा है। बिलासपुर में 61, मुंगेली में 35, जांजगीर चांपा में 62, रायगढ़ में 55, कोरबा में 29, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 19 सिपाहियों को पदोन्नति देकर हवलदार बनाया जा रहा है। सरगुजा में 55, कोरिया में 33, जशपुर में 53, सूरजपुर में 62, बलरामपुर-रामानुजगंज में 75 और पीटीएस मैनपाट में 6 सिपाहियों को हवलदार बनाया जा रहा है। जगदलपुर में 217, कोण्डागांव में 198, दंतेवाड़ा में 202, सुकमा में 194, कांकेर में 242, बीजापुर में 309 और नारायणपुर में 212 सिपाही पदोन्नति के योग्य पाए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...