Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 164 नए मरीज मिले, चार को छुटटी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में कोरोना ब्लास्ट, 164 नए मरीज मिले, चार को छुटटी

छत्तीसगढ़ में बुधवार को 164 नए मरीज मिले हैं। वहीं चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांजगीर-चाम्पा में 26, बलरामपुर में 10, रायपुर में पांच, महासमुंद व रायगढ़ सात-सात,  राजनांदगांव में तीन, बिलासपुर में पांच, कबीरधाम,  मुंगेली,  कोरबा, दुर्ग, सरगुजा में दो-दो, अंबिकापुर, कोरिया, जशपुर, बेमेतरा में एक-एक कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इधर देर रात बिलासपुर में 42, कोरबा में 29, बलरामपुर में 11, दुर्ग में दो,  बीजापुर,  सूरजपुर,  कोरिया के एक-एक कुल 87 इसकी पुष्टि चिकित्सा शिक्षा विभाग अतिरिक्त संचालक डॉ. निर्मल वर्मा ने की है। स्वास्थ्य विभाग सभी को अस्पताल में भर्ती कर उनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल रही है। इधर जशपुर के चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

प्रदेश में 57 हजार 430 लोग होम क्वारंटाइन, जबकि दो लाख 43 हजार 50 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में हैं। कोरोना सैम्पल जांच की बात करें तो अब तक 94576 सैम्पल जांचे गए हैं। इसमें से 92049 रिपोर्ट निगेटिव आई।

 

बिलासपुर जिले में फिर 42 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमें मरीज मस्तूरी और बिल्हा क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं तो वही NTPC टाउनशिप में भी 8 संक्रमित, 4 डॉक्टर भी संक्रमित हुए। आज मिले कुल संक्रमितों में सोंठी से 1, हिंडाडीह से 3, एनटीपीसी डॉक्टर और कमर्चारी मिलाकर 8,  गुड़ी 1, मस्तूरी 5, खांडा 3, कछार 1 शामिल हैं।

इसी तरह महासमुंद में कोरोना के 07 मरीज मिले। इनमें 05 पुरूष एवं 02 महिला शामिल हैं। इनमें से सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम गिरसा से 01, पाटसेन्द्री से 01, पलसापाली से 01, बहेरापाली से 01, कुरमीपाली से 01, आवलाचक्का से 01 एवं कंवरपाली से 01 कोरोना पाजिटीव शामिल हैं।

Read Also  छत्तीसगढ़ से यूपी कत्लखाना ले जाए जा रहे 17 भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, 2 मृत

दुर्ग जिले में आज कुल 4 पॉजिटिव केस मिले। जिनमें कुम्हारी, पंचदेवी और भिलाई के हैं तीन लोग। एक विवेकानन्द नगर का है निवासी। इस प्रकार कुल 4 मिले है। सरगुजा जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। अंबिकापुर में बुधवार को पुणे से लौटे एक छात्र के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। पिछले दो दिन में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें लखनपुर में 8, अंबिकापुर के 3 हैं। अब तक जिले में 25 मरीज मिले हैं, इनमें से 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

सरगुजा के 4 विकासखंड अंबिकापुर, मैनपाट, उदयपुर व लखनपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज अब तक मिले हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 25 पहुंच चुकी हैं, इनमें से 5 कोविड अस्पताल अंबिकापुर से स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, ऐसे में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 20 बची है। हैदराबाद से लौटी शिवधारी कॉलोनी निवासी महिला का इलाज रायपुर एम्स में जबकि अन्य सभी का इलाज कोविड अस्पताल अंबिकापुर में जारी है।

बेमेतरा कंटेनमेंट जोन में ड्यूटी कर रहे 2 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमित दोनों कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में पदस्थ हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों स्वास्थ्य कर्मचारी कंटेंटमेंट जोन अमलीडीह में ड्यूटीकर रहे थे। सीएमएचओ सतीश शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। इससे पहले 8 जून को नवागढ़ ब्लाक के 2 स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

 

कोरोना मीटर

नए केस – 164

संक्रमित – 979

स्वस्थ – 402

Read Also  किसानों की जेब में कल 7.55 करोड़-मुख्यमंत्री 21 मार्च को करेंगे गोधन न्याय योजना का भुगतान

कुल – 1381

मौत – 06

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *