राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों की संख्या के साथ मंदिर के भंडारे की राशि भी बढ़ती जा रही है। इस बार भंडारे की नकद और सोना-चांदी के जेवर ने रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल इसी तिथि को निकली राशि से दो गुना राशि निकली है। मंदिर में इस राशि की गणना के लिए चार राउंड यानी 4 दिन काउंटिंग हुई। इसके बाद रिकॉर्ड राशि प्राप्त हुई है। सांवलिया जी मंदिर में प्रति माह भंडारे की राशि की काउंटिंग होती है। हर माह करोड़ों रुपये और सोना-चांदी के जेवर निकलते हैं।
मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्रीसांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को राजभोग की आरती के बाद भंडार खोला गया था। प्रथम चरण की गणना मंगलवार को पूर्ण हुई थी, जिसमें 5.60 करोड़ रुपये निकले थे। भंडार से प्राप्त राशि की गणना में से शेष बची राशि की गणना ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के बाद शुरू हुई। चतुर्दशी पर खोले गए भंडार से निकली दान राशि की गणना चार चक्रों में शनिवार को पूरी हुई। मंदिर मंडल के अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर और सीईओ व एडीएम प्रशासन राकेश कुमार की उपस्थिति में खोले भंडार के चौथे चरण की गणना मंदिर मंडल सदस्य भेरूलाल सोनी सहित अन्य के सानिध्य में हुई। अंतिम दिन की गणना में 31 लाख 66 हजार 076 रुपयों की गणना की गई. इससे पहले के तीन चरणों में 12 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपये की गणना की जा चुकी है।
ऐसे में मंदिर के भंडार से कुल इस माह 13 करोड़ 11 लाख 81 हजार 76 रुपये, इसके अलावा कार्यालय और भेंट कक्ष में नकद एवं ऑनलाइन 4 करोड़ 81 लाख 35 हजार 899 रुपए प्राप्त हुए। सोना चांदी के आभूषणों की बात करें तो भेंट कक्ष से 33 ग्राम 500 मिली ग्राम सोना और 71 किलो 500 ग्राम चांदी की प्राप्ति हुई। वहीं, भंडार से 668 ग्राम सोना एवं 17 किलो 200 ग्राम प्राप्त हुई। ऐसे में कुल राशि पिछली बार से दो गुना होकर कुल 17.93 करोड़ रुपये प्राप्त हुई है। वहीं कुल 701 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना, 88 किलो 700 ग्राम चांदी मिली। एक माह में निकलने वाली राशियों में यह अब तक सबसे ज्यादा है। पिछले साल इसी अमावस्या पर खोले गए भंडार से 9 करोड़ 79 लाख रुपये और ऑनलाइन व भेंट कक्ष से 83 लाख 91 हजार रुपये की प्राप्ति हुई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...