Google Analytics Meta Pixel मतदाता सूची के लिए 08 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं दावा आपत्ति - Ekhabri.com

मतदाता सूची के लिए 08 दिसंबर 2022 तक कर सकते हैं दावा आपत्ति




मतदाताओं में जागरूकता लाना है आवश्यक


दुर्ग। मतदान को लेकर लोगों में जागरूकता लाना आवश्यक है। इसके लिए कई प्रयास किया जा रहे हैं। कलेक्ट्रेट दुर्ग में संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर महादेव कावरे द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक ली गई जिसमें मतदाता सूची के साथ-साथ केन्द्र व आने वाले निर्वाचन के प्रक्रियाओं को लेकर बिंदुवार चर्चा की गई। संभागायुक्त के सामने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्ष कार्यक्रम के तहत 09 नवंबर को प्रारंभिक प्रकाशन कर 08 दिसंबर तक दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किए जाने, विधानसभावार मतदान केन्द्रों तथा मतदाताओं की संख्या की जानकारी तथा पुनरीक्षण 01 जनवरी 2023 के तहत प्राप्त आवेदनों के संबंध में जानकारी रोल अर्ब्जवर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गयी।




राजनीतिक दलों को पुनरीक्षण तथा निर्वाचन कार्य हेतु मतदान केन्द्रवार बीएलए नियुक्त करने तथा पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार कर मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन हेतु अनुरोध किया गया। बैठक में ट्रोल फ्री नंबर 1950 में कोई भी कार्यालयीन समय तक अपने जानकारी, सुझाव एवं शिकायत दर्ज करा सकता है।
संभागायुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर श्री कावरे ने प्रतिनिधियों को खुला मंच मुहैया कराकर उनका पक्ष जाना और निर्वाचन के प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में मतदाता सूची को लेकर गहन चर्चा की गई। जिसमें पात्र उम्मीदवारों को बड़ी संख्या मे जोड़ने और एक पारदर्शी मतदाता सूची कैसी बनाई जा सके उस पर उपस्थित लोगों ने अपने मत प्रस्तुत किए। संभागायुक्त द्वारा इसमें आधारकार्ड से मतदाता सूची को लिंक करने पर विशेष जोर दिया गया ताकि त्रुटियों को नगण्य किया जा सके।



प्ले स्टोर ऐप या ऑनलाइन के माध्यम से भी कर सकते है आवेदन


कावरे ने बताया कि मतदाता संशोधन या स्थानांतरण के लिए प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड कर अथवा nvsp.in पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है एवं मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते है।
उन्होंन उपस्थित जन प्रतिनिधियों को मतदाता जागरूकता में भागीदार बनने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वोट गोपनीय होता है किसी के भी द्वारा किए गए मतदान को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं जान सकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Read Also  शिक्षक और बुजुर्ग बच्चों को सुनाएंगें रोचक और ज्ञानवर्धक कहानियां

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को फोटोयुक्त मतदाता सूची, फार्म 6, 7 उपलब्ध है या नहीं से संबंधित जानकारी मांगी जिस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की जिले में आज दिनांक तक की स्थिति में फॉर्म 6,7, एवं 8 के कुल 19571 आवेदन प्राप्त हुए है, जिसकी विधानसभावार जानकारी उपस्थित प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध भी कराई। इसके अलावा संभागायुक्त ने प्रतिनिधियों को 08 बढ़े हुए मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी भी मुहैया कराई और चुनाव के समय दावा-आपत्ति की सूची ऑफिसियल साइट पर उपलब्ध रहेगी इसकी जानकारी भी दी।


कावरे ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं कॉलेज में भी पर्याप्त प्रचार प्रसार करने के निर्देश उप जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए। बैठक में सांसद, विधायक तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि केशव बंटी हरमुख, सुरेन्द्र कौशिक, विजय जैन, भोजराज सिन्हा दिलीप ध्रुव, अशोक कुमार आडिल एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगिता देवांगन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...