Google Analytics Meta Pixel रायपुर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022-23 संपन्न - Ekhabri.com

रायपुर जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022-23 संपन्न

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन मायाराम सुरजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, विवेकानंद जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर राज्य गीत के साथ प्रारंभ किया गया।

जिले के प्रत्येक विकासखंड से युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं पर दो आयु वर्ग समूह 15 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में किया गया जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत एकांकी नाटक, शास्त्री गायन हिंदुस्तानी शैली, शास्त्री गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन , बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन ,मणिपुरी शास्त्रीय नृत्य,ओडिसी शास्त्री नृत्य, भरतनाट्यम शास्त्री नृत्य ,कत्थक शास्त्री नृत्य, कुचिपुड़ी शास्त्री नृत्य, वक्तव्य कला शास्त्री नृत्य, के साथ साथ सुआ नृत्य, पंथी नृत्य ,कर्मा नाचा, सरहुल नाचा ,बस्तरिया लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भंवरा, पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद तत्कालिक एवं समसामयिक विषयक, क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, आयोजित किया गया।

समापन समारोह एवं पारितोषिक/पुरस्कार वितरण आकाश छिकारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विजेता प्रतिभागियों की उज्जवल भविष्य की कामना किया गया जिसमें प्रत्येक विधा के विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो,शील्ड प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन प्रवेश जोशी खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर ने किया ।

मंच संचालन भोजराम मनहरे एवं श्रीमती आकांक्षा दुबे ने की। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी जिले के समस्त व्यायाम शिक्षक के साथ सभी विधाओं के निर्णायक व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Read Also  16 जून से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...