भारतीय छात्रों को लुभाने के लिए ब्रिटेन में विश्वविद्यालय कई प्रलोभन दे रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी शिक्षा एजेंटों को भुगतान कर रही हैं। ये शिक्षा एजेंट भारतीय छात्रों को ऐसे प्रस्ताव के माध्यम से भर्ती करते हैं, जिससे वे अपने परिवारों को देश में ला सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल यूके आने वाले 33,240 आश्रितों सहित 1,61,000 छात्रों के साथ भारत, यूके के लिए छात्रों का सबसे बड़ा स्रोत बन गया, जिसने चीन का पछाड़ दिया।
टेलीग्राफ के मुताबिक, विश्वविद्यालयों द्वारा उन शिक्षा एजेंटों को कमीशन दिया जाता है, जो “स्नातक वीजा” के लिए आवेदन करते हैं। दरअसल, ये एजेंट संभावित भारतीय छात्रों को अपने जीवनसाथी और बच्चों के लिए वीजा प्राप्त करने में मदद करते हैं। ब्रिटिश उच्चायोग ने पिछले दिनों बताया था कि सितंबर 2022 तक भारतीयों को 1.27 लाख छात्र वीजा प्रदान किए गए हैं। ये संख्या 2019 में इसी अवधि की तुलना में भारतीयों को दिए गए वीजा से 273 फीसद अधिक है।
यूके में “स्नातक वीजा”, जिसे पहले “पोस्ट-स्टडी वीजा” के रूप में जाना जाता था, देश में एक पाठयक्रम पूरा करने के बाद कम से कम दो साल तक ब्रिटेन में रहने की अनुमति देता है। हाल ही में जारी यूके के आव्रजन आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जब से ये लुभावना प्रस्ताव आया है, तब से भारतीयों को ग्रेजुएट रूट वीजा की कुल संख्या का 41 फीसद प्राप्त हुआ। इस दौरान कई एजेंट ऐसे भी हैं, जो दो सालों तक देश में साथ रहने वाल पत्नी को भी नौकरी दिलाने की गारंटी दे रहे हैं।
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब देश में अप्रवासन की स्थिति कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए एक सिरदर्द बन रही है। चिंता का विषय यह है कि यूके में शुद्ध प्रवासन संख्या साल की शुरुआत से जून तक रिकार्ड 5,04,000 तक पहुंच गई है।
ऐसे में ब्रिटेन की सरकार आश्रितों की संख्या और निम्न-गुणवत्ता पाठ्यक्रमों में भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सरकार ये कदम उठाती है, तो ब्रिटेन के कई विश्वविद्यालय दिवालिया हो जाएंगे, क्योंकि कमाई के लिए ये विदेशी छात्रों पर निर्भर हैं।
टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यू वे कंसल्टेंसी (एनडब्ल्यूसी) ने बताया कि यह यूके के 70 से अधिक विश्वविद्यालयों से जुड़ा हुआ है। इन दिनों प्रत्येक छात्र की भर्ती के लिए कमीशन पर भुगतान किया जा रहा है। एनडब्ल्यूसी के भर्ती प्रमुख मो सोबहान ने टेलीग्राफ को बताया कि ग्रेजुएट वर्क वीजा पर अंकुश भारतीय छात्रों को आस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करेगा, जो आखिरकार यूके में “छात्र बाजार” के अंत की ओर ले जाएगा। ऐसे में अब देखना है कि सरकार कोई कठोर कदम उठाती है या नहीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...