आने वाले दिनों में गुब्बारे पर बैठकर अंतरिक्ष की सैर कर सकेंगे। इसकी पहली परीक्षण उड़ान सफल रही है। स्पेन की अंतरिक्ष पर्यटन कंपनी हेलो स्पेस के कैप्सूल ने टाटा इंस्टीट्यूट आफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) के सहयोग से परीक्षण उड़ान भरी।
टीआईएफआर के विज्ञानियों ने कहा कि यह मानवरहित परीक्षण उड़ान थी जिसमें केवल कैप्सूल और कुछ सामान थे। टीआइएफआर बैलून फैसिलिटी द्वारा लांच किया गया विशाल गुब्बारा (आयतन में 2.8 लाख क्यूबिक मीटर से अधिक) बुधवार को 800 किलोग्राम पेलोड के साथ गोलाकार कैप्सूल ले गया, जिसमें 620 किलोग्राम कैप्सूल और अन्य सामान शामिल थे। यह आकाश में 36.9 किमी की ऊंचाई पर पहुंचा और वहां 20 मिनट तक रहा।
बैलून फैसिलिटी कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र के ओझा ने कहा कि यह परीक्षण सफल रहा। कैप्सूल करीब 100 किमी दूर बरामद किया गया था। हेलो स्पेस ने परीक्षण उड़ान के लिए टीआईएफआर से संपर्क किया था। टीआइएफआर ने “हेलो स्पेस” के लिए गुब्बारे का निर्माण किया और इसका कैप्सूल लांच किया। कंपनी ने दूसरे देशों से कैप्सूल भेजने के लिए एक और गुब्बारे की आपूर्ति करने का अनुरोध किया है।
हेलो स्पेस गुब्बारे से जुड़े गोलाकार कैप्सूल के जरिये कामर्शियल उड़ानों की योजना बना रही है। इसके तहत 40 किलोमीटर की ऊंचाई से लोग पृथ्वी और अंतरिक्ष की विशालता को निहार सकेंगे। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण या स्पेस सूट की आवश्यकता भी नहीं है।
परीक्षण में सफल रहा पीएसएलवी-एक्सएल राकेट का मोटर
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि पीएसएलवी-एक्सएल राकेट के बूस्टर मोटर का परीक्षण सफल रहा। इसका निर्माण इकोनामिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड द्वारा किया गया है। श्रीहरिकोटा में इसका परीक्षण किया गया। इस परीक्षण से पीएसएलवी के लिए बूस्टर मोटर तैयार करने की निजी उद्योग की क्षमता स्थापित हो गई है। इसरो ने 2019 में इकोनामिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड, नागपुर को प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...