भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच खेली जाएगी। ये टेस्ट मैच नागपुर, दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने गुरुवार को बार्डर-गावस्कर ट्राफी के कार्यक्रम की घोषणा की। साथ ही जनवरी-फरवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीमित ओवरों की सीरीज के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।
बीसीसीआई ने कहा, बार्डर-गावस्कर ट्राफी का अंतिम सत्र होगा, जिसमें चार मैच खेले जाएंगे। जामथा में वीसीए स्टेडियम पर पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी के बीच होगा। दिल्ली में दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी के बीच खेला जायेगा। तीसरा टेस्ट धर्मशाला में एक से पांच मार्च के बीच होगा। आखिरी मैच नौ से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच भी हांगे, जो मुंबई, वाइजेग और चेन्न्ई में क्रमश: 17, 19 और 22 मार्च को खेले जाएंगे।
जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें यहां तीन टी-20 और तीन वनडे खेलने आएंगी। श्रीलंका के विरुद्ध टी20 मैच 3, 5 और 7 जनवरी को क्रमश्ा: मुंबई, पुणे और राजकोट में होंगे। वहीं वनडे मैच गुवाहाटी, कोलकाता और त्रिवेंद्रम में 10, 12 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में 18, 21 और 24 जनवरी को होंगे। वहीं टी-20 मैच 27 , 29 जनवरी और 1 फरवरी को रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में होंगे।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी भारत की परीक्षा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये श्रृंखला की तैयारियां इतनी आदर्श नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी शुक्रवार से मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में मजबूत इरादे से मैदान पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। दक्षिणअफ्रीका में टी20 विश्व कप शुरू होने में अभी दो महीने का समय है, जिससे इन पांच मैचों के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को स्थिति का अच्छी तरह अंदाजा हो जाएगा। सीरीज के शुरुआती मैच से तीन दिन पहले ही अचानक से मुख्य कोच रमेश पवार को बर्खास्त कर दिया गया और पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर को बल्लेबाजी कोच के तौर पर सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...