जगदलपुर। जगदलपुर। बस्तर संभाग के सातों जिलों से मेकॉज आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब इलाज में काफी सुविधाएं मिलने वाली है, जिसका सबसे बड़ा कारण है कि बुधवार को चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम के द्वारा 2 मॉड्यूलर आॅपरेशन थिऐटर का उद्घाटन किया गया, जिससे कि गर्भवती महिलाओं के साथ ही कमजोर बच्चों को तत्काल वार्ड में भर्ती करने के साथ ही उन्हें उपचार के लिए वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य बुधवार की दोपहर को मेकाज पहुंच, सबसे पहले गायनिक वार्ड में नए मॉड्यूलर आॅपरेशन थियेटर का उद्घाटन करने के साथ ही मरीजों को इससे क्या लाभ मिलेगा इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी भी ली। मॉड्यूलर आॅपरेशन थियेटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेकाज के चौथे मंजिल में पहले से संचालित होने वाले आपरेशन थियेटर में बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों से आने वाले गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन के लिए स्टेचर में ले जाया जाता था, जिसके बाद उनका आपरेशन करने के बाद वापस लिफ्ट के माध्यम से वार्ड में लाकर शिफ्ट करना पड़ता था, लेकिन 2 मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर बनने से अब स्त्री रोग विभाग को काफी मदद मिलेगी, चुकी दूसरे मंजिल में ही स्त्री रोग विभाग का ओपीडी, वार्ड, लेबर वार्ड, पीपी ओटी आदि संचालित किया जाता है, अब इस आपरेशन थियेटर के बनने से अब गंभीर हालत की गर्भवती महिलाओं को चौथे मंजिल ना ले जाकर उन्हें वही वार्ड के बाजू में आपरेशन थियेटर ले जाया जाएगा, जहां उन्हें तत्काल इलाज मिल सकेगा, इसके अलावा अगर कोई नवजात बच्चा की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें तत्काल एनआईसीयू में भर्ती किया जाएगा, इसके अलावा विधायक राजमन बेंजाम ने बच्चा वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों को मिलने वाले खाने के बारे में भी जानकारी ली, जहां मरीजों के परिजनों ने अच्छा खाना मिलने की बात बताई। इस दौरान मेकाज डीन डॉक्टर यूएस पैकरा के अलावा प्रदेश महासचिव रुक्मणी कर्मा,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चित्रकोट विधानसभा चन्द्रकान्त टेकाम,मनकू मुचाकी एवं मेकाज के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...