हर किसी की जिंदगी में सुख के साथ दुख के पल भी आते हैं, कुछ लोग बुरे वक्त में भी हिम्मत नहीं हारते और कठिन से कठिन संघर्षों का सामना कर कड़ी चुनौतियां का सामना कर लेते हैं।
जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि मुसीबत आने पर हताश हो जाते हैं, कमजोर पड़ जाते हैं एवं आगे बढ़ने की उम्मीद तक छोड़ देते हैं। ऐसे समय में हमारे बनाये हुए रिश्ते और लोगों को द्वारा दी गई हिम्मत अपने दुखों से उबारने का मौका देते हैं एवं परेशानियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं।










