Google Analytics Meta Pixel भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाना नेताओं के लिए हो रहा मुश्किल - Ekhabri.com

भारत जोडो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाना नेताओं के लिए हो रहा मुश्किल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में तीसरा दिन था। यात्रा में राहुल के साथ पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का बड़ा काफिला चल रहा है, लेकिन उनके तेज कदम के साथ चल पाना वरिष्ठ नेताओं के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। यात्रा में शामिल कई नेताओं की सांस फूलती दिखी। कुछ नेता तो राहुल को चेहरा दिखाकर धीरे से पीछे हो गए। अपनी कार के चालक को लोकेशन भेजी और फिर चुपचाप गाड़ी में बैठकर आगे निकल गए।

 

यात्रा में राहुल जहां नाचते, लोक कलाकारों का साथ देते, किसानों और बच्चों के साथ संवाद करते नजर आते हैं, वहीं कई बड़े नेता अपने पैर, कमर और घुटने संभालते नजर आते हैं। सचिन पायलट, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला जैसे नेता जरूर राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। गहलोत सरकार के दिग्गज मंत्री शांति धारीवाल सहित कई वरिष्ठ नेता राहुल के साथ चलने से किनारा कर रहे हैं। खुद के जिले में होने के बावजूद इन नेताओं ने यात्रा का स्वागत कर के ही अपना काम पूरा कर लिया।

 

 

नेता आराम करते हैं, पर राहुल तैयार हो जाते हैं
कड़ाके की सर्दी के बावजूद राहुल सुबह पांच बजे तैयार हो गए। नाश्ता करने के बाद वह साढ़े पांच बजे कैंप से बाहर आकर झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद छह बजे यात्रा शुरू हुई। तीन दिन पहले जब मध्य प्रदेश से राजस्थान के झालावाड़ में यात्रा पहुंची तो कुछ नेताओं ने तेज सर्दी का हवाला देते हुए यात्रा सुबह सात बजे शुरू करने का सुझाव दिया, लेकिन राहुल इसके लिए तैयार नहीं हुए थे। सुबह जब कोटा में यात्रा चली तो कई नेता सुस्ताते हुए देरी से शामिल हुए। आखिर में भागते हुए राहुल को चेहरा दिखाकर वापस पीछे हो गए। शुरुआत से यात्रा में शामिल सीताराम लांबा और विधायक दिव्या मदेरणा ने कहा-राहुल केवल साढ़े पांच घंटे सोते हैं। रात को सोने से पहले एक घंटा किताब पढ़ना नहीं भूलते। प्रतिदिन यात्रियों और उनके स्वजन से वीडियो कालिग करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...