Google Analytics Meta Pixel रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने जब्त की पद्म भूषण राशिद खान की कार - Ekhabri.com

रिश्वत नहीं देने पर पुलिस ने जब्त की पद्म भूषण राशिद खान की कार

देश के मशहूर शास्त्रीय संगीतकार पद्म भूषण उस्ताद राशिद खान ने रिश्वत देने से इन्कार करने पर पुलिस द्वारा उनके चालक के उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  राशिद की पत्नी जयिता बसु खान के मुताबिक, उनकी कार एक जाने-माने संगीतकार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस  एयरपोर्ट छोड़कर लौट रही थी। उस समय कोलकाता के बेलेघाटा ट्रैफिक गार्ड पुलिस अधिकारियों ने वाहन को रोक लिया। कार ड्राइवर से रिश्वत की मांग की गई। पैसे देने से मना करने पर उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। कार के चालक को गिरफ्तार कर प्रगति मैदान थाने ले जाया गया। वाहन को भी थाने ले जाया गया।

 

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद उस्ताद राशिद खान ने तड़के थाने में फोन कर चालक को थाने ले जाने का कारण पूछा। इसके बाद राशिद खान को पुलिस स्टेशन आने को कहा गया। इस पर उस्ताद राशिद खान अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे, लेकिन उनके थाने जाने पर चालक को छोड़ दिया गया और गाड़ी को भी छोड़ दिया गया। हालांकि इस दौरान राशिद खान व उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

 

पुलिस का कहना है कि राशिद खान का कार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था, इसीलिए उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उनके पास मेडिकल रिपोर्ट भी है। दूसरी ओर जयिता बसु खान का कहना है कि अगर चालक ने शराब पी रखी थी तो उसे क्यों छोड़ दिया गया। उसे कल कोर्ट में पेश करना चाहिए था।

 

इस घटना में कलाकार के परिवार ने रोष जताया। उन्होंने घटना के बारे में राज्य के मंत्री इंद्रनील सेन को पहले ही फोन पर जानकारी दी। कई उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में अलग से सूचित किया गया। इधर, घटना पर बंगाल के कलाकार और बुद्धिजीवी वर्ग ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...