Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज जिनेवा तक - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज जिनेवा तक

विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ कॉन्फ्रेंस में दंतेवाड़ा की झलक

कॉन्फ्रेंस में भारत के स्टॉल पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को दर्शाया गया
सीमित मानव संसाधन से कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इस थीम पर थी प्रदर्शनी
कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई    

दन्तेवाड़ा- छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं की गूंज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुख्यालय जिनेवा तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वहां 6 दिसम्बर और 7 दिसम्बर को ‘ह्यूमन रिसोर्स फॉर हेल्थ ( Human Resource for Health) विषय पर आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन ( International Conference)  में भारत के स्टॉल ( Indian Corner)  पर बस्तर की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदर्शित किया गया था। छत्तीसगढ़ में दूरस्थ अंचलों में किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं, इसे वहां दर्शाया गया था। कॉन्फ्रेंस में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव मिला है। जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के स्टॉल में सीमित मानव संसाधन से बस्तर में किस तरह से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इसे दर्शाया गया था। स्टॉल पर बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अधिकारी को खास स्थान दिया गया। दंतेवाड़ा जिले की तुड़पारास हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंजू खरे एवं चितालंका की मितानिन श्रीमती शांति सेठिया का वहां आदमकद कटआउट लगाया गया था। सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व डॉ. रोडरिको ऑफ्रिन ने किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पूर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना की सराहना विश्व स्तर पर की गई है। डब्ल्यूएचओ ने वनांचलों और दूरस्थ अंचलों के गांवों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में कारगर छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की मौजूदगी में इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया गया। इस फिल्म का प्रदर्शन भी जिनेवा में आयोजित वैश्विक सम्मेलन में किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...