Google Analytics Meta Pixel भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज - Ekhabri.com

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच खेली जाएगी। ये टेस्ट मैच नागपुर, दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने गुरुवार को बार्डर-गावस्कर ट्राफी के कार्यक्रम की घोषणा की। साथ ही जनवरी-फरवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के विरुद्ध सीमित ओवरों की सीरीज के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई।

 

 

बीसीसीआई ने कहा, बार्डर-गावस्कर ट्राफी का अंतिम सत्र होगा, जिसमें चार मैच खेले जाएंगे। जामथा में वीसीए स्टेडियम पर पहला टेस्ट नौ से 13 फरवरी के बीच होगा। दिल्ली में दूसरा टेस्ट 17 से 21 फरवरी के बीच खेला जायेगा। तीसरा टेस्ट धर्मशाला में एक से पांच मार्च के बीच होगा। आखिरी मैच नौ से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच भी हांगे, जो मुंबई, वाइजेग और चेन्न्ई में क्रमश: 17, 19 और 22 मार्च को खेले जाएंगे।

 

जनवरी में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें यहां तीन टी-20 और तीन वनडे खेलने आएंगी। श्रीलंका के विरुद्ध  टी20 मैच 3, 5 और 7 जनवरी को क्रमश्ा: मुंबई, पुणे और राजकोट में होंगे। वहीं वनडे मैच गुवाहाटी, कोलकाता और त्रिवेंद्रम में 10, 12 और 15 जनवरी को खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के मैच हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में 18, 21 और 24 जनवरी को होंगे। वहीं टी-20 मैच 27 , 29 जनवरी और 1 फरवरी को रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में होंगे।

 

 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी भारत की परीक्षा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिये श्रृंखला की तैयारियां इतनी आदर्श नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी शुक्रवार से मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में मजबूत इरादे से मैदान पर उतरने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। दक्षिणअफ्रीका में टी20 विश्व कप शुरू होने में अभी दो महीने का समय है, जिससे इन पांच मैचों के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को स्थिति का अच्छी तरह अंदाजा हो जाएगा। सीरीज के शुरुआती मैच से तीन दिन पहले ही अचानक से मुख्य कोच रमेश पवार को बर्खास्त कर दिया गया और पूर्व भारतीय बल्लेबाज ऋषिकेश कानिटकर को बल्लेबाजी कोच के तौर पर सहयोगी स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास हेतु TRI-सरकार साझेदारी मजबूत

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...