Google Analytics Meta Pixel अंधेरे में डूबा यह शहर, 15 लाख लोगों का जीवन हुआ मुश्किल - Ekhabri.com

अंधेरे में डूबा यह शहर, 15 लाख लोगों का जीवन हुआ मुश्किल

यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर ओडेसा की बिजली व्यवस्था भंग हो गई है और वहां पर करीब 15 लाख लोग भीषण ठंड में अंधेरे में हैं। रूसी सेना द्वारा शनिवार को ईरान निर्मित ड्रोन हमले से यह स्थिति पैदा हुई है। रूस ने ओडेसा के दो विद्युत संयंत्रों पर ड्रोन हमले किए थे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ओडेसा की स्थिति को बेहद खराब बताया है। चूंकि वहां पर रूसी हमले से बड़ा नुकसान हुआ है इसलिए वहां पर बिजली व्यवस्था बहाल होने में कई दिन लग सकते हैं। इस बीच रूस के कब्जे वाले मेलिटोपोल शहर पर यूक्रेनी सेना के हमले की खबर है। हमले में दो लोग मारे गए हैं।

 

 

अक्टूबर में रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर हमला होने के बाद से रूसी सेना यूक्रेन की बिजली व्यवस्था पर लगातार हमले कर रही है। भीषण ठंड और बर्फबारी वाले मौसम में बिजली गुल होना जानलेवा साबित हो रहा है। नार्वे ने दस करोड़ डालर के बिजली उपकरणों की मदद यूक्रेन भेजी है। अन्य यूरोपीय देशों ने भी करोड़ों डालर के बिजली उपकरण यूक्रेन भेजे हैं ताकि विद्युत व्यवस्था जल्द बहाल हो सके। लेकिन रूस के लगातार हमले स्थिति को मुश्किल बनाए हुए हैं। ऐसे में यूक्रेन के लोगों के लिए बिना बिजली के एक-एक मिनट भारी हो रहा है। शून्य डिग्री सेल्सियस से कम का तापमान बुजुर्गों और बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ओडेसा क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को पूर्व की स्थिति में आने में तीन महीने का समय लग सकता है।

Read Also  बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने फिर मार गिराए नौ पाक सैनिक

 

 

यूक्रेनी सेना के अनुसार रूसी सेना ने ओडेसा और मीकोलईव शहरों पर हमले के लिए 15 ड्रोन छोड़े थे। इनमें से दस को यूक्रेनी सेना ने आकाश में ही मार गिराया जबकि पांच ने लक्ष्यों से टकराकर उन्हें नुकसान पहुंचाया। इस बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में ईरान की ओर से रूस को सैन्य आपूर्ति बढ़ने के आसार हैं। इससे यूक्रेन पर हमले और तेज हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई, 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...

आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से शुरू

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...