Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके बिजनेस की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपने किसी रुके हुए काम के कारण समस्या हो सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करना होगा तभी आप उसमें आगे बढ़े,नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं,तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में आप उतार-चढ़ाव के बावजूद भी अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको कोई काम करने से पहले किसी व्यक्ति से इसका जिक्र नहीं करना है और किसी विपरीत परिस्थिति में आपको क्रोध करने से बचना होगा। आपको आज लोगों के नजरिए को जानकर ही आगे बढ़ना होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी,तो वह भी आज दूर होगी और सेहत में सुधार होगा। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा। आपके घर आपका कोई परिजन दावत पर आ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बड़ा ही रोमांचक रहने वाला है,क्योंकि वह साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और उनके प्यार में डूबे नजर आएंगे। वह इधर-उधर के लोगों की भी कोई परवाह नहीं करेंगे। आपको बिजनेस में कुछ खास जानकारी प्राप्त हो सकती है,जिसे आपको लोगों के सामने उजागर नहीं करना है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं,जिसे देखकर आपके कुछ परिवार के सदस्य ही आपसे ईष्या कर सकते हैं। आप माताजी के सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी कला को निखारने का एक और मौका मिलेगा,इसलिए आपको अंदर छिपे हुए टैलेन्ट को निकालना होगा और व्यापार कर रहे लोग कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखकर अच्छा नाम कमाएंगे। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी पुराने लेन-देन को समय रहते निपटाना होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। यदि आपने कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां ली है,तो उन्हे समय रहते पूरा करें,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका परिवार में किसी वाद विवाद को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और आपको अपने किसी काम के लिए आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन छोटे व्यापारी आज मन मुताबिक लाभ कमाएंगे,जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Read Also  आज का राशिफल
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...