Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको समर्थन मिलेगा जिसके बाद आप किसी काम के लिए निसंकोच आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी काम के लिए जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शासन- सत्ता का भी आज आपको पूरा लाभ मिलेगा। व्यापार के कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।



वृष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पूरा जोर देना होगा और धार्मिक कार्य में आपकी आस्था व विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज निपट सकता है। आप अपने खर्चों की एक सूची बनाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।




मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको लापरवाही करने से बचना होगा और किसी जोखिम भरे काम से बचना होगा। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें लापरवाही करने से बचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप किसी रुके हुए काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। किसी कानूनी काम में आप उसके नीति व नियमों को मानकर चलें।



कर्क राशि : आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपको कोई समस्या चल रही थी, तो उससे आज आपको काफी हद तक निजात मिलेगी और कारोबार कर रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे आपकी योजनाओं को बल मिलेगा। आपके कुछ कार्य में तेज होने से आप कोई अच्छा निर्णय ले पाएंगे। आप माताजी से अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं,जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे। आप अपने को संबंधों का पूरा लाभ उठाएंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।

Read Also  छत्तीसगढ़ बजट 2025: गाँव-गाँव तक सड़कें, सस्ता पेट्रोल, नए अस्पताल और मेट्रो!  



सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों की ओर ध्यान लगाना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आप मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे तभी आप कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। सेहत के प्रति सावधान रहें और यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परमर्श अवश्य लें। व्यापार में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग आज तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है।



कन्या राशि : आज के दिन आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। बुद्धि और विवेक से आप किसी लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान पा सकते हैं। युवा कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आज आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं,लेकिन आपको आर्थिक मामलों में किसी पर विश्वास करना होगा,तभी आपका काम बन पाएगा। अध्ययन व अध्यापन के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी।



तुला राशि : आज का दिन आपकी सुख और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में आपके कुछ करीबियों से आपको समस्या हो सकती है। आप आवश्यक कार्य को करने पर पूरा जोर दें। साहस व पराक्रम से आपको कुछ शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप किसी भूमि वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे। यदि आप अपने मित्र के साथ आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उसमें अपने माता-पिता से पूछकर जाए,तो बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल



वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपको कोई आवश्यक सूचना भी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके किसी काम में वरिष्ठ सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। व्यवसाय कर रहे लोग किसी डील को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन वह बाद में फाइनल हो सकती है। आप कुछ महत्वपूर्ण बातों को छुपाकर रखें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा।



धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको अपनों के सहयोग से सफलता मिलती दिख रही है। नैतिक मूल्यों को आप महत्व दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों से काफी जुड़ाव रखेंगे और विदेश में रह रहे किसी परिजन की आपको याद सता सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं,उन्हें कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।



मकर राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए बेहतर रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आप परिवार में सदस्यों से बातचीत करेंतो आपके लिए बेहतर रहेगा। रचनात्मक कार्यों के लिए आज आपको खूब अवसर मिलेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ के साथ कुछ आपसी चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने परिजनों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की बात को सुनकर तुरंत एक्शन नहीं लेना है,नहीं तो समस्या हो सकती है।

Read Also  छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट



कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों की जिम्मेदारी को निभाना होगा और कामकाज के मामले में आज आप सबको सावधानी बरतनी होगी,लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें,नहीं तो आपको उसे चुका पाना मुश्किल होगा। आप एक बजट बनाकर चलें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपनी परिवार के सदस्य से आज किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं,लेकिन आपको जिद व अहंकार दिखाने से बचना होगा।



मीन राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनती दिख रही है। आपको बड़ों से बातचीत करते समय उनसे तालमेल बनाए रखना होगा। करियर को लेकर आप कोई अच्छा कदम उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको लेनदेन के मामलों में सावधान रहना बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ किसी काम को पूरे साहस से करेंगे और वह समय से पूरा हो सकेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...