Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल


मेष राशि : आज काफी संघर्ष के बाद आपको कुछ परेशानियों से राहत मिलेगी। आपका कोई पुराना कर्जा उतर सकता है,जो आपकी परेशानी का कारण बना हुआ था। आप मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने साथियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और उनकी आंखों का तारा बनेंगे। आप यदि किसी को धन उधार दे,तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि आपके उस धन की हानि की संभावना बहुत है। आपका कोई कानूनी कार्य आपका सिरदर्द बन सकता है।




वृष राशि : आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा,जिसके लिए परिवार के सभी सदस्य आपस में बैठकर बातचीत करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय भाई बहनों से सलाह लेना बेहतर रहेगा,नहीं तो आप किसी मुसीबत में आ सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे आपका खर्चा भी बढ़ेगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है,जिसमें आपको पुराने गिले शिकवे नहीं उखाड़ने है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आपको व्यर्थ की मान सम्मान की इच्छा के कार्य को करने से बचना होगा। आपका समय तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर सभी हैरान रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जो उन्हें अत्यधिक प्रिय होगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई उपलब्धि हाथ लग सकती हैं। आज आपकी बातों से आपको जानबूझकर किसी का दिल दुखाने से बचना होगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि उन्हें कोई ट्रांसफर मिल सकता है और एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको बिजनेस के मामले में किसी की सलाह लेने से बचना होगा,नहीं तो वह गलत साबित हो सकती है। आपके भाई बहन के विवाह में आ रही चिंता समाप्त होगी। यदि परिवार में सबकी सहमति रहेगी तो आप कहीं घूमने फिरने का विचार भी बना सकते हैं। आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपके आसपास में कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें आपको चुप रहना होगा।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद सैनिकों की श्रद्धांजलि अर्पित की, अन्य नेताओं ने भी जुटाई शोक सभा

सिंह राशि : आज व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कोई शुभ सूचना आ सकती है। यदि आपकी पिछले कुछ समय से कोई डील लटकी हुई थी,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने आलस्य को त्यागना होगा,तभी बहस में सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। माता पिता की सेवा में भी कुछ समय लगाएंगे,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन लगेगा।


कन्या राशि : आज आपको परिवार के किसी सदस्य की नौकरी में आ रही समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक साबित होंगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी। दांपत्य जीवन जी रहे लोग साथी की बातों से प्रसन्न रहेंगे। उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों यदि आपको किसी बात को करने के लिए मना करें,तो कभी कभी बड़ों की बात सुनना भी बेहतर होता है।




तुला राशि : सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के सामने उनके विरोधियों की भीड़ खड़ी हो सकती है,जिससे उनको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके ही निकलना होगा और कुछ परेशानियां तो होंगी। अपने किसी भी सरकारी काम को आगे के लिए नहीं टालना है,नहीं तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी लेकर आ सकता है। आपके विरोधी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे,जिन्हे देखकर आपको हैरानी होगी। आप संतान के करियर के लिए भी विचार विमर्श कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।



वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आए तनाव को आपको अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो यह आपके कुछ बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई मंगलमय सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी,तो आज उसका निपटारा हो सकता है। आपको अपने मन में निराशाजनक आने से रोकना होगा। आपके अधिकारियों की बातों से आपका मनोबल और बढ़ेगा,क्योंकि आपको पदोन्नति जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है।


धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आ सकता है। आपको अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बिल्कुल नहीं बरतनी है,नहीं तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको अपने रुके हुए धन की प्राप्ति करने में कठिनाई होगी। व्यावसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।


मकर राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कार्य के कारण किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है,जिसके कारण उनका सम्मान और बढ़ेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको मामा पक्ष से भी आज लाभ मिलता दिख रहा है। आपको व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से बचना होगा,नहीं तो आप इन्हीं में लगे रह जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी संपत्ति का क्रय विक्रय कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि यह उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Read Also  दिल्ली में सताएगी गर्मी, यूपी-बिहार में आज बारिश का अलर्ट




कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको घर व बाहर मित्रों की सहायता से लाभ उठाने के कई सुअवसर प्राप्त होंगे। आप अपने घर कोई धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर निवेश सोच विचारकर करना होगा,नहीं तो आपका यह निर्णय गलत हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े,तो उसे वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके ले,तो बेहतर रहेगा।


मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अध्ययन और आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। उन्नति के क्षेत्र में आपके कई मार्ग खुलेंगे,जिन पर चलकर आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप दिन का कुछ समय माता पिता व गुरु की सेवा आदि में लगाएंगे और आपके मन को सुकून मिलेगा,लेकिन जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उनके गुप्त शत्रु उन्हें परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे,इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...