Google Analytics Meta Pixel गांधीग्राम तमोरा में स्कूल का नामकरण रघुवर सिंह दीवान और दयावती के नाम से रखा जाएगा - Ekhabri.com

गांधीग्राम तमोरा में स्कूल का नामकरण रघुवर सिंह दीवान और दयावती के नाम से रखा जाएगा

मुख्यमंत्री ने बागबाहरा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात के दौरान दी विकास कार्यों के लिए करोड़ों की मंजूरी

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम महासमुंद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से भेंट-मुलाकात के दौरान कहा कि गांधीग्राम तमोरा में स्कूल का नामकरण रघुवर सिंह दीवान और दयावती के नाम से रखा जाएगा। घुचापाली से दूमारपाली के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा जमीन की मांग पर कहा कि भवन के लिए जमीन का मालिकाना हक होने पर नियमानुसार राशि स्वीकृत की जाएगी। मुख्यमंत्री को कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्राम्हण समाज ने राज्य सरकार के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गोबर क्रय और ऋण माफी अच्छी योजना है। गाड़ा समाज ने मुख्यमंत्री को गाड़ा बोर्ड गठन करने का आग्रह किया। उन्होंने गाड़ा बाजा को प्रोत्साहित करने और इसे राजकीय बाजा घोषित करने का भी अनुरोध किया। गोड़ समाज ने मुख्यमंत्री को गांधीग्राम तमोरा में मेला में आने का न्यौता दिया। मुख्यमंत्री ने कमार समाज को वन अधिकार पट्टे के लिए ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कराने की बात कही। इसी प्रकार कोसरिया समाज को वन पट्टा स्वीकृति के लिए अधिकारियों को परीक्षण करने के निर्देश दिए। स्वर्णकार समाज ने मुख्यमंत्री से आयोग गठन करने का आग्रह किया। इसी प्रकार नाचा गम्मत संघ ने भी आयोग गठन का आग्रह किया। मसीह समाज द्वारा बागबाहरा में सामुदायिक भवन और कब्रिस्तान की मांग की। सिक्ख समाज ने मुख्यमंत्री को कृपाण भेंट कर सम्मानित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...