अर्जेंटीना में 36 साल बाद फुटबाल विश्व कप जीतकर कर लौटे नायकों के स्वागत के लिए लाखों लोग राजधानी ब्यूनस आयर्स की सड़कों पर उतर गए, जिससे हर तरह जाम लग गया। लोगों के हाथों में झंडे थे, वे उत्साह में नाच गा रहे थे लेकिन उनकी संख्या इतनी अधिक थी कि उसके कारण खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोकनी पड़ी। बाद में हेलीकाप्टर मंगवाए गए, जिसमें बैठकर लियोन मेसी और साथी सदस्यों ने परेड पूरी की। सरकार ने इसे हवाई परेड करार दिया।
सेंट्रल ओबिलिस्क के रास्ते पर करीब 40 लाख लोग जमा थे। अपने चहेते खिलाड़ियों की एक झलक पाने को प्रशंसक बेताब थे। यहां तक कि जब खिलाड़ियों को ले जा रही बस एक फ्लाईओवर के नीचे से उतरी तो दो लोग ने बस में कूद गए। इनमें से एक व्यक्ति बस के भीतर गिरा, जबकि दूसरा फुटपाथ पर। इसके बाद सुरक्षा कारणों से बस परेड को स्थगित कर खिलाड़ियों को हेलीकाप्टर में बैठाया गया।
राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के प्रवक्ता गैब्रिएला सेरुती ने ट्वीट किया, विश्व चैंपियन पूरे रूट पर हेलीकाप्टर से उड़ान भर रहे हैं क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण सड़क मार्ग से परेड जारी रखना असंभव था। हेलिकाप्टर ने ब्यूनस आयर्स के उन स्थानों पर उड़ान भरी जहां प्रशंसक एकत्रित थे। इसके बाद खिलाड़ी हेलिकाप्टर से ही राजधानी से बाहर स्थित अर्जेंटीना फुटबाल संघ मुख्यालय पहुंचे। फुटबाल संघ के प्रमुख क्लाउडियो तापिया ने योजना में बदलाव के लिए सरकारी तंत्र को दोषी ठहराया।
उन्होंने ट्वीट किया, जो सुरक्षाकर्मी हमारे साथ थे वही हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे थे। मैं सभी चैंपियन खिलाड़ियों की तरफ से माफी मांगता हूं। अर्जेंटीनी टीम सोमवार देर रात इजेइजा पहुंची थी, जहां हवाई अड्डे पर रात में भी उनके स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था। इसके बाद खिलाड़ी खुली बस से करीब एक घंटे का सफर कर अर्जेंटीना फुटबाल संघ के मुख्यालय पहुंचे थे, जहां से मंगलवार सुबह उन्हें ओबिलिस्क रवाना होना था।
प्रशंसक हुए निराश
कुछ प्रशंसक इसके बाद भी सड़कों पर जश्न मनाते रहे, लेकिन उन्हें मलाल रहा कि वह 1986 के बाद पहली बार विश्व कप जीतने वाली अपनी टीम के खिलाड़ियों की झलक नहीं देख पाए। टीम की झलक पाने के लिए सुबह से ही इंतजार कर रहे 25 वर्षीय डिएगो बेनाविदेज ने कहा, हम गुस्से में हैं क्योंकि सरकार ने इसका व्यवस्थित तरीके से आयोजन नहीं किया जिससे कि हम अच्छी तरह से जश्न मना सकते। उन्होंने हमसे विश्व कप जीत का मजा छीन लिया।टीम के प्रशंसक देर रात से ही ऐतिहासिक ओबिलिस्क पर जुटना शुरू हो गए थे। भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और प्रशंसकों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें आठ प्रशंसकों को चोटें आईं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...