Google Analytics Meta Pixel जीत के साथ साल का समापन करना चाहेगी भारतीय टीम - Ekhabri.com

जीत के साथ साल का समापन करना चाहेगी भारतीय टीम

कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल की अगुआई में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में गुरुवार से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया का इस साल का यह आखिरी टेस्ट मैच होगा, ऐसे में भारत की नजरें जीत के साथ इसका समापन करने पर होगी।

 

 

भारत को पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत मिली थी और वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की तालिका में दूसरा स्थान पर पहुंच गया था। हालांकि, टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी में अपनी स्थिति सुधारने के लिए अंतिम टेस्ट मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

 

राहुल पर रन बनाने का जिम्मा

पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे केएल राहुल पर सभी की नजरें रहेंगी। राहुल ने पहले मैच में 22 और 23 रन बनाए थे तथा टीम इंडिया को बड़ी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे थे। चटगांव की तरह ही यहां भी पिच के धीमी रहने की संभावना है जो कि बल्लेबाजों के लिए आदर्श स्थिति होगी। शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा से एक बार फिर बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी, जिन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में शतक जड़े थे। टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन पहले मैच में किया उससे भारतीय एकादश में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।

 

 

बांग्लादेश के लिए खतरा बनेंगे कुलदीप
पिछले साल फरवरी के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कुलदीप ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और आठ विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल से कम गेंदबाजी की लेकिन इसके बावजूद वह तीन विकेट लेने में सफल रहे। एक बार फिर वह बांग्लादेश के लिए खतरा बन सकते हैं।

Read Also  श्रेयस अय्यर तीन अलग आईपीएल टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान

 

 

टीमें

 बांग्लादेश:  महमूदुल हसन जाय, नजमुल हुसैन शांटो, मोमिनुल हक, यासिर अली, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, खालिद अहमद, जाकिर हसन, रेजौर रहमान राजा।

 

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...