Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद, गिरिजा को वाहन खरीदने के लिए दी सहायता - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने की आर्थिक मदद, गिरिजा को वाहन खरीदने के लिए दी सहायता

  • कार्यक्रम में विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कसडोल विधानसभा के ग्राम ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ग्राम घोटिया की निवासी गिरिजा ढिढि को नई गाड़ी खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देेने की घोषणा की, दरअसल गिरिजा ने बताया कि उनके द्वारा जैविक खाद बेचकर आटा चक्की और चार पहिया वाहन खरीदी गई थी, लेकिन वाहन जल गई। साथ ही आर्थिक समस्या होने के कारण उनका वाहन का बीमा लैप्स हो गया। मुख्यमंत्री उनकी बाद सुनकर नई गाड़ी खरीदने के लिए साढ़े तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता करने देने की घोषणा की।



मुख्यमंत्री ने ग्राम ओड़ान में कई विकास कार्यों की घोषणाएं की। इनमें विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण, दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण, ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य, ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय, शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन, प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन, शासकीय हायर स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण, ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय, ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण, ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत, ओडगन में सब स्टेशन के स्थापना, ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलना शामिल है।

Read Also  बाढ़ के बीच साहस की मिसाल : सर जडेजा की विधायक पत्नी ने खुद पानी में उतरकर बचाई कई जिंदगियां



कार्यक्रम के दौरान मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष पार्वती सारथी, ने बताया की उनके समूह में 16 सदस्य हैं, वे वर्मी कम्पोस्ट बनाते हैं अभी तक 30 हजार ही पेमेंट हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। गोधन न्याय योजना की हितग्राही गीता साहू, ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में गौठान बन गया है। 98 क्विंटल गोबर बेचकर बड़ी गाय खरीदे हैं, जो रोजाना 4 किलो दूध देती है। हाट बाजार क्लिनिक योजना की हितग्राही दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम साहड़ा ने बताया शुक्रवार को नियमित एंबुलेंस आती है। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क इलाज और दवाइयां भी मिल रही हैं।



राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक मजदूर न्याय योजना की हितग्राही निशा बंजारे ने बताया कि योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ससुर के नाम में जमीन है इस कारण लाभ नहीं मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।
भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र प्रदीप कुर्रे ने बताया प्राइवेट स्कूल में बहुत फीस देनी पड़ती थी लेकिन अब निःशुल्क अच्छी पढ़ाई कर पा रहा हूँ। लखेश्वरी वर्मा, ग्राम वटगन ने गोबर खरीदी के लिए गौठान की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को गौठान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्पति साहू ने बताया कि उनका परिवार किसानी काम करता है, पति की मृत्य गाज गिरने से हुई है, मुआवजे की राशि नहीं मिली है, इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जल्द राशि देने के निर्देश दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *