कुम्हारी में सड़क हादसे में ठेका कंपनी के विरुद्ध जुर्म पंजीबद्ध, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई गई
फ्लाईओवर के दोनों छोर पर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाई गई
दुर्ग। कुम्हारी में निर्माणाधीन सड़क में कल रात हुई सड़क दुर्घटना में दो नागरिकों की मृत्यु हुई। दुर्घटना के तुरंत पश्चात प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी घटना के तुरंत पश्चात उपलब्ध कराई गई। मामले में कांट्रेक्टर कंपनी के विरुद्ध धारा 337, 304 में अपराध पंजीकृत कर लिया गया है।
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार धमधा एसडीएम बृजेश क्षत्रिय ने फ्लाईओवर पर सुरक्षा उपायों के एनएच के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये और इस पर तुरंत अमल करने की कार्रवाई आरंभ कराई। फ्लाई ओवर के दोनों छोर पर सीमेंट का अवरोध लगाया गया और चारों स्थलों पर कांक्रीट वाल बैरीकेटिंग स्थापित किया गया है। इसके साथ ही फ्लाइओवर के दोनों ओर सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिये गये हैं। फ्लाई ओवर के नीचे जहां निर्माण कार्य पूरा हो चुका है वहां से भी मलबा हटाने के निर्देश दिये गये, इसके बाद जेसीबी से मलबा हटा लिया गया है। एनएच के अधिकारियों को 20 दिसंबर तक सर्विस रोड के मेंटेंनेंस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज घंटों घूमने के बाद एसडीएम ने आदेश दिया:
एसडीएम क्षत्रिय ने बताया कि स्टेशन चौक कुम्हारी, धमधा और स्टेशन जाने वाली रोड को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत के लिए अनुविभागीय अधिकारी एनएच को निर्देशित किया गया है। कुम्हारी के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से भी चर्चा की गई है और उनके साथ ही सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया है। एनएच के अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य आरंभ करने निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने इस संबंध में तेजी से कार्रवाई करने और प्रतिदिन के कार्य की जानकारी देने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...