रायपुर। जांजगीर चाम्पा में बोरवेल हादसे में राहुल साहू को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू दल मशीन से ड्रिल कर रही है। मौके पर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला मौजूद है, वह लगातार सुरंग का अवलोकन कर रहे है।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले मशीन से ड्रील किया जा रहा है। कुछ मात्र चट्टानों को कटाई कर वाइब्रेटर चलाया गया। इसके बाद मलबा हटाने की कार्यवाही की गई।ड्रील से चट्टान काटने के बाद अब VLC ( विक्टिम लोकेशन कैमरा) को लगाया गया। इस विशेष कैमरे से दीवार या चट्टानों के उस पार से आने वाली आवाजों को आसानी से सुना जा सकता है। कैमरे से आवाज सुनकर रेस्कयू को और आसान बनाया जा रहा है।

एनडीआरएफ के जवान इस VLC कैमरे की जाँच कर आवश्यक तैयारी कर चुके है, फिलहाल अब रेस्कयू दल ने अंतिम कार्यवाही सुरंग के भीतर शुरू कर दी है। बताया जा रहा है बल्ली ले जाकर एक स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है।
वाइब्रेटर से राहुल के नीचे के पत्थर को छिलने जैसा किया जा रहा है।एनडीआरएफ सावधानी के साथ यह कार्य की है। इसके बाद रेस्कयू दल ने अंतिम कार्यवाही सुरंग के भीतर शुरू कर दी है, बल्ली ले जाकर एक स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है, बोरवेल में फंसे बच्चे को लगातार ऑक्सीजन पहुचाई जा रही है।सुरंग में काम जारी है, फिर एक चटटान से रेस्क्यू दल अपना मुहिम जारी रखे हुए है











