रायपुर, 7 अप्रैल 2026।राज्य सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब जमीनी स्तर पर किसानों की आय बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अदरक की खेती ने किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोल दिया है।
बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बघमरा निवासी युवा किसान आकाश चंद्राकर ने पारंपरिक खेती से हटकर अदरक की खेती अपनाई और उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उन्होंने करीब ढाई एकड़ जमीन में वैज्ञानिक तरीके से अदरक की खेती शुरू की, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन और बाजार में अच्छी कीमत मिली। इससे उनकी आय में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई।
किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्यानिकी विभाग द्वारा राज्य पोषित मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत उन्हें लगभग 49 हजार रुपये का अनुदान दिया गया। इस आर्थिक सहयोग से आधुनिक कृषि संसाधन, उन्नत बीज और नई तकनीकों का उपयोग संभव हुआ, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में सुधार आया।
किसान आकाश चंद्राकर के अनुसार, अदरक की खेती उनके लिए आर्थिक समृद्धि का माध्यम बनी है। सरकारी योजनाओं से मिले सहयोग और मार्गदर्शन ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया।
जिले में अदरक को “एक जिला एक उत्पाद” योजना के तहत चयनित किए जाने के बाद अन्य किसान भी इस नगदी फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक लाभ मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जिला प्रशासन और उद्यानिकी विभाग की तकनीकी सहायता इस बदलाव में अहम भूमिका निभा रही है।
किसान ने केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका मानना है कि आने वाले समय में बालोद जिला अदरक उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...