रायपुर, 07 अप्रैल 2026।नक्सल प्रभाव में कमी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के चलते छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दूरस्थ गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी ग्रामीण अपने ही क्षेत्र में सीमित रहने को मजबूर थे, वहीं अब वे निर्भय होकर शहरों तक आवागमन कर रहे हैं। शासन की जनहितकारी योजनाओं ने इस बदलाव को और गति दी है।
इस परिवर्तन का सबसे बड़ा उदाहरण मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के रूप में सामने आया है। इस योजना ने वनांचल और अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन को नई दिशा दी है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के लखापाल, केरलापेंदा और नागाराम जैसे दूरस्थ गांवों के लिए अब दोरनापाल तक पहुंचना आसान और सुरक्षित हो गया है।
पहले ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ता था। कई बार बस छूट जाने पर उनका पूरा दिन खराब हो जाता था और जरूरी काम अधूरे रह जाते थे। अब दोरनापाल-नागाराम मार्ग पर नियमित बस सेवा शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत चल रही बसें पोलमपल्ली, कांकेरलंका, चिंतागुफा, चिंतलनार, लखापाल, केरलापेंदा और नागाराम जैसे गांवों से होकर गुजर रही हैं। इससे ग्रामीण अब आसानी से दोरनापाल पहुंचकर अपने दैनिक कार्य पूरे कर उसी दिन सुरक्षित वापस लौट पा रहे हैं। यह सुविधा महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और श्रमिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।
सुरक्षा माहौल में सुधार के कारण अब ग्रामीण रोजगार, व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए शहरों की ओर जा रहे हैं। बस सेवा ने न केवल आवागमन को सुगम बनाया है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी है।
स्थानीय निवासी मोहनरंजन के अनुसार, यह योजना दूरस्थ क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। इससे कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्तमान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 5 हक्कुम मेल बसें भी नियमित रूप से चल रही हैं। बस संचालन को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा सब्सिडी और तीन वर्षों तक रोड टैक्स में छूट दी जा रही है।
अब यह योजना केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सुकमा के ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास, सुरक्षा और विकास का प्रतीक बन चुकी है। नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर यह क्षेत्र अब तेजी से प्रगति और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...