ekhabri.com धर्म डेस्क। वैशाख मास की कालाष्टमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है।
कालाष्टमी 2026 की तिथि और समय
पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 9 अप्रैल 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगा। यह तिथि 10 अप्रैल 2026 को रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी।
उदया तिथि के आधार पर 10 अप्रैल 2026 को कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा।
कालाष्टमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कालाष्टमी के दिन भगवान काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से भय और संकट दूर होते हैं। इस दिन किया गया व्रत और जप विशेष फलदायी माना जाता है। साथ ही यह दिन शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।
कालाष्टमी पूजा विधि
कालाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
घर के मंदिर में चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती और काल भैरव की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और फूल माला अर्पित करें। नारियल, इमरती, गेरुआ और अन्य सामग्री चढ़ाएं।
चौमुखी दीपक जलाकर धूप-दीप से पूजा करें और कुमकुम या हल्दी से तिलक करें।
इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और काल भैरव की आरती करें और काल भैरव मंत्रों का 108 बार जाप करें।
कालाष्टमी के विशेष उपाय
इस दिन शिव चालीसा और भैरव चालीसा का पाठ करना शुभ माना जाता है।
रात के समय काले तिल और सरसों के तेल से दीपक जलाकर काल भैरव की पूजा करें।
रात्रि जागरण करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।
कालाष्टमी व्रत के मंत्र
अतिक्रूर महाकाय कल्पान्त दहनोपम,
भैरव नमस्तुभ्यं अनुज्ञा दातुमर्हसि।
• ओम भयहरणं च भैरव:।
• ओम भ्रं कालभैरवाय फट।
• ओम कालभैरवाय नम:।
• ओम ह्रीं बं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।
इस प्रकार श्रद्धा और नियमपूर्वक कालाष्टमी का व्रत करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...