ओडिशा के रायगढ़ा स्थित होटल की तीसरी मंजिल में कमरे की खिड़की से गिरकर 25 दिसंबर को रूसी सांसद पावेल एंटोव की मौत हो गई। इसी होटल के कमरे में एंटोव के साथी पर्यटक 61 वर्षीय ब्लादिमीर बुडेनोव की भी 22 दिसंबर को मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुडेनोव की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। अब 65 वर्षीय रूसी सांसद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से कई सवाल उठ रहे हैं।
मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मौत से कुछ दिन पहले एंटोव ने यूक्रेन युद्ध के संबंध में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था। ओडिशा पुलिस रूसी सांसद की मौत के मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल किसी साजिश की आशंका से इन्कार कर रही है।
रूसी दूतावास ने भी आपराधिक कृत्य की आशंका से इन्कार किया है। स्वजन और रूसी दूतावास के अधिकारियों की सहमति से बुडेनोव का अंतिम संस्कार रायगढ़ा में ही कर दिया गया। ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने सीआइडी क्राइम ब्रांच को दोनों घटनाओं की जांच का निर्देश दिया है।
19 दिसंबर को पहुंचे थे दिल्ली
एंटोव तीन अन्य रूसी नागरिकों के साथ 19 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद भुवनेश्वर होते हुए 21 दिसंबर से चारों रायगढ़ा स्थित साई इंटरनेशनल होटल में ठहरे। रायगढ़ा आने से पहले चारों रूसी पर्यटक कंधमाल जिले के दारिगबाड़ी भी गए थे। इसी बीच बुडेनोव होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरे के अंदर अचेत पाए गए। साथी उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ओडिशा पुलिस के अनुसार बुडेनोव के कमरे में वाइन की बोतलें मिली थीं। मौत से एक दिन पहले एंटोव ने होटल में अपना जन्मदिन भी मनाया था। तीन दिन के भीतर एक ही होटल में दो रूसी नागरिकों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बुडेनोव और एंटोव बचपन के मित्र थे। आशंका है कि बुडेनोव की मौत के बाद सदमे में उन्होंने खिड़की से कूदकर जान दे दी। उनका रक्तरंजित शव होटल के बाहर मिला। हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 21, 2026 /
CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने वर्ष 2026 के लिए Data Entry Operator भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम...
By User 6 /
April 21, 2026 /
Baglamukhi Jayanti 2026 Date: हिंदू धर्म में दस महाविद्याओं का विशेष महत्व बताया गया है, जिनमें मां बगलामुखी को आठवीं महाविद्या के रूप में पूजा जाता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी जयंती मनाई जाती है,...
By User 6 /
April 21, 2026 /
जगदलपुर : से सामने आ रही तस्वीर बस्तर के बदलते हालात की स्पष्ट झलक देती है। एक समय था जब बस्तर क्षेत्र माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। घने जंगल, दुर्गम पहाड़ियां और अंदरूनी इलाके नक्सलियों के...
By User 6 /
April 21, 2026 /
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...
By User 6 /
April 22, 2026 /
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...
By User 6 /
April 23, 2026 /
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...
By User 6 /
April 25, 2026 /
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...
By User 6 /
April 25, 2026 /
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...
By User 6 /
April 22, 2026 /
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पहला हादसा: बायपास पर बाइक...
By User 6 /
April 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...