चीन कोविड रोकथाम संबंधी अपने सख्त नियमों में बड़ी ढील देने जा रहा है। वह दुनिया के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलने जा रहा है। वह करीब तीन वर्ष बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को आठ जनवरी से खोल देगा। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन भी समाप्त कर देगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को इसकी घोषणा की। चीनी सरकार के इस निर्णय से विदेशी यात्री पहले की भांति चीन आ सकेंगे और घूम सकेंगे। खास बात ये है कि यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब देश में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
वर्ष 2020 की शुरुआत से ही चीन ने कोविड वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त उपाय किए थे। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद करने के साथ ही देश में कई बार लाकडाउन लगाया गया। पिछले महीने सख्त लाकडाउन को लेकर देश के कई हिस्सों में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों के भारी विरोध प्रदर्शन के बाद सख्त नियमों में राहत दी गई। नतीजन कोविड संक्रमण तेजी से फैलने लगा। हालांकि चीनी डाटा के अनुसार, बीते एक सप्ताह के दौरान देश में कोविड से केवल एक मौत हुई।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चीनी नागरिकों ने सरकारी डाटा पर गहरा संदेह जताया है क्योंकि डाक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में क्षमता से पांच से छह गुना अधिक मरीज भरे हुए हैं। इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं। उधर, अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि देश में प्रतिदिन करीब दस लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने चीन में अगले वर्ष कोविड से दस लाख से ज्यादा मौत होने का अंदेशा जताया है।
एएनआइ के अनुसार, सिचुआन प्रांत में एक सर्वे से पता चला कि प्रांत के 60 प्रतिशत लोग कोविड पाजिटिव हैं। बीजिग स्थित जापानी दूतावास ने बताया कि चीन में संचालित जापानी कंपनियों के कई कर्मचारी कोविड संक्रमित हैं। उन्हें घर से काम करने के लिए कहा गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...