हरतालीका तीज का हर सुहागन को साल भर इंतजार रहता है। शृंगार के इस त्योहार में हर व्रत रखने वाली महिला चाहती है कि वो इस दिन सबसे खूबसूरत दिखे और चाहे भी भला क्यों न यह व्रत ही सोहाग और शृंगार का प्रतिक है। तो आईए जाने कि इस तीज में छोटी छोटी चीजों का ध्यान रख आप कैसे डिफरेंट लुक पा सकती है और सबसे खूबसूरत दिख सकती हैं।
तीज के मेकअप के लिए जाने ब्यूटी एक्पर्ट मीनाक्षी टुटेजा से खास टिप्स
-हमेशा अपने मेकअप की शुरुआत प्राइमर से करें. इसके लिए पूरे चेहरे पर अच्छी तरह प्राइमर अप्लाई कर ले ऐसा करने से आपको मेकअप करने में आसानी होगी और त्वचा में चमक दिखाई देगी।
-चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए चेहरे पर कंसीलर का उपयोग करें।कंसीलर को आंखों के नीचे, आइब्रोज के बीच में अप्लाई करें।ऐसा करने से चेहरा बेदाग लगेगा।
-इस मौसम में फाउंडेशन और फेस पाउडर का प्रयोग करने से बचें. यदि आवश्यक हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए गीले स्पंज का प्रयोग करें। ऐसा करने से मेकअप समय तक टिका रहता है।
-इस मौसम में वाटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ पानी से भीगने पर उसे बदरंग न बनाए।
-आपका मेकअप आई मेकअप के बिना अधूरा है. काजल लगाए बिना आंखों का मेकअप पूरा नहीं होता है। अगर आप आई मेकअप के लिए जैल लाईनर का यूज करना चाहती हैं तो अपनी काजल पेंसिल को जेल आईलाईनर के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।
-इस मौसम में गीली बिंदी लगाने से बचें.बिंदी भीगने पर बहने लगेगी जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो सकता है। इससे बचने के लिए नगों वाली या कुंदन वाली सुंदर-सुंदर डिजाइन वाली बिंदियां लगा सकती हैं।
अगर आप इस बार कोई हैवी ड्रेस या साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो उसके साथ हल्की ज्वैलरी पहनें। इस उमस के मौसम में ज्यादा हैवी चीजें आपको सुहाएंगी नहीं। ऐसा होने पर आप सहेलियों के साथ कंफर्टेबल फील नहीं कर पाओगे। ऐसे में अच्छा है कि आर्टिफिशल हल्की ज्वैलरी ही पहनें।
ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि इस मौसम में वाटर प्रूफ मेकअप करें। इतना ही नहीं, मेकअप भी लाइच होना चाहिए। इस मौसम में उमस और नमी होती है, जिससे मेकअप के बाद आपका चेहरा ऑयली लग सकता है, इसलिए बेहतर है कि हल्का मेकअप करें। पहले स्किन को अच्छे से साफ कर लें। मेकअप करने से पहले 5-10 अपनी स्किन पर बर्फ रगड़ें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक बरकरार रहेगा।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो मेकअप से पहले एस्ट्रिंजर लगाएं। अगर स्किन ड्राई है तो बर्फ के बाद स्किन पर टोनर लगाएं। वहीं मस्कारा भी वाटर प्रूफ होना चाहिए। ध्यान रखें कि इस मौसम में ग्लॉसी मेकअप अच्छा नहीं लगता। अगर पॉसिबल हो तो मैट लिपस्टिक लगाएं और इसे ही आईशैडो की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, अगर बात हेयर स्टाइल की करें तो आप बालों में कुछ फ्रेंच चोटी, पफ वाला जूड़ा बना सकते हैं। दरअसल, ये स्टाइल इंडियन आउटफिट्स के साथ काफी अट्रैक्टिव और अच्छा लगता है। आप भी इसे अपनी साड़ी और सूट के साथ बना सकती हैं। वहीं आप गर्मी से बचने के लिए बालों का बनाना जूड़ा भी बनवा सकती हैं। ये भी आपको एक डिफरेंट लुक देगा।
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...