कलेक्टर ने बरोण्डाबाजार के उचित मूल्य दुकान में जानकी बाई को राशन सामग्री वितरण कर इलेक्ट्रॉनिक पर्ची दिया
महासमुंद 28 दिसम्बर 2022 वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत जिला मुख्यालय महासमुंद के समीपस्थ गांव के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मचेवा एवं बरोण्डाबाजार का कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण कर जांच किया। इस दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में मूलभूत व्यवस्था तिरंगा, रंग-रोगन, पेयजल, सी.सी.टी.वी., बोर्ड प्रदर्शन, वितरण पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य पंजियों का संधारण, दुकान में खाद्यान्न सामग्री चावल, नमक, शक्कर आदि की उपलब्धता, दुकान में संलग्न राशनकार्ड एवं ऑनलाइन वितरण सूची, हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने जांच के दौरान दुकान संचालकों को नियमित समय में दुकान खोलने, खाद्यान्न के मूल्यों का प्रदर्शन, प्रत्येक माह वितरण सूची का प्रदर्शन, शासन के पात्रतानुसार खाद्यान्न का वितरण किये जाने एवं प्रत्येक माह कोई भी हितग्राही राशन से वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरोण्डाबाजार में श्रीमती जानकी बाई के राशन कार्ड में ई-पास में दर्ज ऑनलाइन पात्रतानुसार 10 किलोग्राम चावल, 1 किलोग्राम शक्कर एवं 1 किलोग्राम नमक का वितरण स्वयं ई-पॉस मशीन में दर्ज कर खाद्यान्न वितरण कर इलेक्ट्रॉनिक वितरण पर्ची जारी किया। निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, सहायक खाद्य अधिकारी संजय शर्मा एवं खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...