Google Analytics Meta Pixel देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा: मुख्यमंत्री

रायपुर- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को आज बेमेतरा में विभिन्न समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान ब्राम्हण समाज ने गौ रक्षा के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के लोगों की वैदिक केन्द्र और धार्मिक वाचनालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने ई-वाचनालय खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरबीजा कॉलेज का नामकरण शंकराचार्य के नाम से होगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग पर साहू समाज को भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज के भवन के उन्नयन के लिए 10 लाख रूपए, गोस्वामी समाज को पेडेटराई में जिला स्तरीय भवन के लिए 20 लाख रूपए, साहू समाज के लिए बेमेतरा में भवन हेतु 20 लाख रूपए, राजस्थानी गौर समाज को भवन जीर्णोंद्धार के लिए 10 लाख रूपए और वाद्ययंत्र के लिए 2 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की।छत्तीसगढ़ गौर ब्राम्हण समाज ने जन्माष्टमी पर मांस-मदिरा बंद करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी नगर पंचायत में कृष्ण कुंज भी बनाया जा रहा है। आदिवासी गोड़ समाज के प्रतिनिधियों द्वारा बेमेतरा में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की मांग पर मुख्यमंत्री ने सहमति जतायी। धोबी समाज और देवांगन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में भवन के लिए 20 लाख रूपए की राशि देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।  इसी प्रकार मानिकपुरी पनिका समाज ने पूर्व में साजा और मुसवाडीह में भवन के लिए 20 लाख रूपए और कलार समाज ने भी 20 लाख रूपए देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुस्लिम समाज द्वारा जमीन की मांग पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने नगर झेरिया समाज को जमीन आबंटन करने कहा। इसी प्रकार सेन समाज ने निर्माणाधीन भवन में आहता निर्माण के लिए राशि की मांग पर मुख्यमंत्री ने पहले भवन निर्माण का कार्य पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने ग्राम दोकला में अतिक्रमण हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मेहर समाज द्वारा चर्म शिल्प बोर्ड बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के प्रतिनिधियों को समाज के युवाओं को रीपा में कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों के आग्रह पर ग्राम रामपुर (भाड़) में बिजली विद्युत विस्तार का आश्वासन दिया। महारा समाज के प्रतिनिधियों द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिए अंग्रेजी में जाति का उल्लेख करने की बात कही। दिव्यांगजनों द्वारा भवन लोन और अनुदान राशि बढ़ाने की मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज, ठेठवार समाज, गुप्ता समाज, गंधर्व समाज, झेरिया गडरिया समाज द्वारा जमीन और भवन के लिए राशि की मांग पर सुझाव दिया कि पहले जमीन समाज के नाम करें उसके बाद प्रक्रिया अनुसार राशि मंजूर की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...