Google Analytics Meta Pixel आज वर्ल्ड नंबर-1 भारत का सामना विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से - Ekhabri.com

आज वर्ल्ड नंबर-1 भारत का सामना विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से

मोहाली। आज मोहाली में वर्ल्ड नंबर-1 भारत का सामना विश्व चैंपियन आस्ट्रेलिया से होगा। भारत विश्व चैंपियन आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने उचित टीम कम्पोजिशन, खासतौर से मध्यक्रम से जुड़े मसले को सुलझाने का प्रयास करेगा। विश्वकप से पहले होने वाले छह मैचों में कुछ तेज गेंदबाजों को भले ही आराम दिया गया है, लेकिन इसे छोड़कर भारत अपनी मजबूत टीम के साथ ही उतर रहा है। आॅस्ट्रेलिया के बाद भारत तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। कप्तान रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आॅस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले उनके खिलाड़ी सभी सवालों का जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे। भारत ने भले ही एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन उसने इस दौरान कई बदलाव भी किए।

हर्षल और बुमराह की वापसी से टीम मजबूत
भारतीय गेंदबाजी की कमजोरियां भी इस टूर्नामेंंट में खुलकर सामने आईं, लेकिन हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी से आक्रमण को मजबूती मिली है। रोहित ने साफ कर दिया कि विश्वकप में उनके साथ केएल राहुल ही पारी का आगाज करेंगे, लेकिन यहां संभावना है कि उनके साथ विराट कोहली पारी की शुरूआत करने के लिए उतरें। अपनी पिछली टी-20 पारी में शतक जड़ने वाले कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है।

पंत को मिल सकती है कार्तिक पर तरजीह
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चोटी के चार बल्लेबाज तय हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि प्लेइंग-11 में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को चुना जाएगा या दिनेश कार्तिक को। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण भारत पंत को बायें हाथ का बल्लेबाज होने के कारण कार्तिक पर तरजीह दे सकता है। कार्तिक फिनिशर की भूमिका के लिए टीम में लाए गए हैं। उन्हें एशिया कप में बल्लेबाजी का बमुश्किल मौका मिला था, लेकिन टीम मैनेजमेंट अगले दो सप्ताह में उन्हें क्रीज पर कुछ समय बिताने का अवसर दे सकता है। दीपक हुड्डा एशिया कप में सुपर फोर के सभी मैचों में खेले थे, लेकिन टीम में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टता नहीं है।

Read Also  प्रेगनेंट बीवी को कंधे पर उठाकर जलती हुई आग पर चलते हैं यहां के लोग

गेंदबाजी में अक्षर पटेल अतिरिक्त विकल्प
एशिया कप के दौरान जडेजा की चोट के कारण टीम में गेंदबाजी संतुलन बिगड़ गया था। भारत को पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा और उसके पास गेंदबाजी में छठा विकल्प नहीं था। अगर भारत हार्दिक पांड्या और जडेजा की जगह लिए गए अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में रखता है तो उसके पास अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प होगा। बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल और हार्दिक के तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ अक्षर और युजवेंद्र चहल के रूप में दो स्पिनर हो सकते हैं। आॅस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही टीम मैनेजमेंट इन मैचों के लिए टीम संयोजन तैयार करेगा।

कप्तान फिंच को फॉर्म की तलाश
दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के बिना भारत आया है। वॉर्नर को विश्राम दिया गया है जबकि मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श को चोटों से उबरने का समय दिया गया है। सभी का ध्यान कप्तान एरॉन फिंच पर होगा जिन्होंने लगातार लचर प्रदर्शन के कारण हाल में वनडे से संन्यास ले लिया था। फिंच विश्व कप से पहले फॉर्म में वापसी करने की कोशिश करेंगे। एक अन्य खिलाड़ी टिम डेविड पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी जो सिंगापुर की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद आस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ में बनेगा विश्वस्तरीय विज्ञान केंद्र, IISc बेंगलुरु से होगा सहयोग

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ को विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु...

मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाने की संभावना, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Murasu) का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में...

राज्योत्सव में कृषि विभाग का स्टॉल बना आकर्षण, हरियाली के बीच दिखी आधुनिक खेती की झलक  

By User 6 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में कृषि विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां हरियाली से सजे प्राकृतिक वातावरण के बीच खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और जैव विविधता...

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, सरकार ने तेज की तैयारी

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर...

एकता नगर में छत्तीसगढ़ के जवानों का जलवा, महिला कमांडो की वीरता की सराहना

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों से उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने...

‘मैं अयोध्या हूं’ नाटक ने मोहा मन, भक्ति गीतों से गूंजा राज्योत्सव

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के दूसरे दिन नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में कला, संस्कृति, भक्ति और संगीत का शानदार संगम देखने को मिला। मुख्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जहां नाट्य प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति और गौरवशाली...

छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा तेज

By User 6 / November 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में उद्योगों और व्यवसायों के लिए प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़...

रणबीर की रामायण को लेकर बड़ी उम्मीद…पहले दिन बड़ी कमाई का अनुमान

By User 6 / November 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में इस समय जिस एक नाम की सबसे ज्यादा गूंज है, वह डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' है। इस महाकाव्य पर आधारित भव्य सिनेमैटिक प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज इस कदर बढ़ चुका है...

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री साय ने किया स्वागत

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 नवंबर 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...