Google Analytics Meta Pixel वीडियो कांड:अब विदेशी नेटवर्क, पोर्न साइट के एंगल से भी होगी जांच - Ekhabri.com

वीडियो कांड:अब विदेशी नेटवर्क, पोर्न साइट के एंगल से भी होगी जांच

मोहाली। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वीडियो कांड मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनके मोबाइल फोन पर मुंबई समेत अन्य महानगरों से लगातार फोन कॉल्स आ रही थीं। यह फोन कॉल्स क्यों आ रही थीं, इसका पता नहीं चला है लेकिन इससे पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के फोन जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे हैं। साथ ही जिन नंबरों से फोन आ रहे थे, उनकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
आरोपी छात्रा को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी शिमला जैसे शहर के रहने वाले हैं जो पर्यटन का गढ़ है। वहां पर विदेशी सैलानी भी खूब आते हैं। ऐसे में कहीं इनके संबंध किसी विदेशी नेटवर्क से तो नहीं हैं, जो पोर्न वेबसाइट से जुड़ा हो और जहां यह इस तरह के अश्लील वीडियो भेजकर आरोपी आसानी से पैसे कमा रहे हों। ऐसे में पुलिस आरोपियों और उनके परिवार की संपत्ति व अन्य चीजों की भी पड़ताल कर रही है। इससे पहले रविवार रात को पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर मोहाली पहुंची। साथ ही तीनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई जिसमें साफ हो गया कि तीनों पुराने मित्र हैं। हालांकि आरोपी छात्रा वीडियो क्यों बनाती थी, इस चीज पर जांच की सुई फंसी है।

लड़कियों को आ रहे धमकी भरे फोन की जांच शरू
वीडियो कांड के दौरान यूनिवर्सिटी की कुछ छात्राओं को धमकी भरे फोन आने की बात सामने आई है। पुलिस ने इसकी भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं को विदेश से धमकी भरे फोन आने की बात कही जा रही है। जांच में यह देखा जा रहा है कि सच में विदेश से फोन आया है कि अपने ही देश में बैठे किसी शरारती तत्व ने ये खेल किया है क्योंकि कई ऐसे एप हैं जिससे इस तरह की कॉल संभव है। दूसरा यह भी जांच की जा रही है कि छात्राओं के नंबर इन लोगों तक कैसे पहुंचे। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मोहाली वीडियो केस। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड की परतें एक सप्ताह बाद हटने लगेंगी। एसडीएम के नेतृत्व में बनी कमेटी और विवि की जांच कमेटी को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देनी है। वहीं मोहाली पुलिस एक सप्ताह की पूछताछ के बाद आरोपियों को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। तब तक कई अहम जानकारी पुलिस के पास होगी। मामले में अब जांच कमेटियों की रिपोर्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं। रविवार सुबह जांच करने पहुंचे डीसी अमित तलवार ने तत्काल मामले की मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था। एसडीएम के नेतृत्व में टीम बनाकर उन्होंने सात दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। दोपहर में अदालत ने भी आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस को सात दिन का रिमांड दे दिया। इसके बाद रविवार शाम को मामला बढ़ा तो सोमवार सुबह विवि प्रबंधन ने भी जांच बैठा दी। सरकार ने भी एडीजीपी गुरप्रीत कौर के नेतृत्व में जांच टीम बना दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...