रायपुर। 76 फीसदी आरक्षण मुद्दे और 3 जनवरी को कांग्रेस की राजधानी में प्रस्तावित महारैली को लेकर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सभी समाज प्रमुखों से चर्चा कर रहे है। यह चर्चा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई है। जानकारी के मुताबिक अब तक मरकाम ने सारथी समाज, चंद्रा समाज, सतनामी समाज, प्रगति शील सतनामी समाज और कुर्मी समाज से चर्चा हो चुकी है, अभी आदिवासी समाज के अलावा धोबी समाज समेत अन्य समाजो से चर्चा होना शेष है।













