नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे में एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल की यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगी या अगले आदेश तक लागू रहेगी। इस संबंध में आदेश 19 मार्च 2026 को जारी किया गया है।

कार्यालय ज्ञापन संख्या 21/21/2026-ईओएम(एम)-1 के तहत जारी इस आदेश का संदर्भ पीएमओ आईडी 06543/पीएमओ/2025-एचआर है। यह नियुक्ति कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के स्थापना अधिकारी के कार्यालय, कर्तव्य भवन, नई दिल्ली द्वारा जारी की गई है।
आदेश पर अतिरिक्त सचिव अमरजीत सिंह नेगी की ओर से अधिकृत अधिकारी अन्नी कन्नमजी जोयल ने हस्ताक्षर किए हैं।
इस नियुक्ति के साथ ही पीएमओ में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।










