दिवंगत टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाया जा रहा था। तुनिषा की मृत्यु के बाद वनिता ने मीडिया से बातचीत में उसकी हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है।
वनिता शर्मा ने कहा कि तुनिषा को उसके सहकलाकार एवं पूर्व ब्वायफ्रेंड शीजान खान एवं उसके परिवार द्वारा तरह-तरह से परेशान किया जा रहा था। वो लोग हमारी मासूम-संवेदनशील बच्ची पर लगातार ऐसी चीजें करने के लिए दबाव बना रहे थे, जो वह नहीं करना चाहती थी। उसने शीजान की मां को अम्मी कहना शुरू कर दिया था। शीजान की बहन उसे लेकर दरगाह जाती थी। शीजान उसे जबरन इस्लाम स्वीकार करवाना चाहता था। यह भी पता चला है कि वह कुछ दिनों से बुर्का भी पहनने लगी थी।
वनिता शर्मा के अनुसार शीजान का परिवार उसे लंबे समय तक अपने घर पर रहने के लिए बाध्य करता था। वह शीजान के परिवार के लिए महंगे-महंगे उपहार भी लेकर जाती थी। तुनिषा की मां ने यह आशंका भी जताई कि तुनिषा की मौत हत्या का मामला भी हो सकती है। जिस दिन तुनिषा वसई में एक टीवी सीरियल के सेट पर एक फंदे से लटकी पाई गई, उस दिन के घटनाक्रम को याद करते हुए सवाल करती हैं कि विनीता शर्मा कहती हैं कि तुनिषा का शरीर फंदे से उतारने के बाद उसे अस्पताल ले जाने में आधे घंटे कैसे लग गए?
विनीता के अनुसार तुनिषा की मृत्यु के एक दिन पहले वह अचानक टीवी सीरियल के सेट पर पहुंच गई थीं। वहां तुनिषा बहुत व्यस्त थी। इसलिए उससे तो ज्यादा बात नहीं हो सकी। चूंकि शीजान तुनिषा से सारे रिश्ते खत्म करने की बात कह चुका था, इसलिए तुनिषा के ही कहने पर मैंने शीजान से बात की। तब शीजान ने सिर्फ सारी कहते हुए कहा कि आप जो चाहें कर सकती हैं।
विनीता ने शीजान पर तुनिषा को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया। यह घटना करीब 15 दिन पहले दोनों के बीच हुए ब्रेकअप के समय की है। विनीता ने कहा कि तुनिषा को आबसेसिव कंपल्सिव डिसार्डर (ओसीडी) के अलावा और कोई बीमारी नहीं थी। सिर्फ सफाई को लेकर वह अत्यधिक सचेत रहती थी। तुनिषा के ओसीडी से पीड़ित होने की बात इस वसई पुलिस की जांच में भी सामने आई है। पुलिस ने शीजान की पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए जो रिमांड पेपर पेश किया है, उसमें तुनिषा के ओसीडी और घबराहट जैसी बीमारियों से पीड़ित होने की बात कही है। पुलिस ने कोर्ट में तर्क दिया है कि तुनिषा के अत्यधिक संवेदनशील एवं ओसीडी जैसी बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद शीजान ने पहले उससे रिश्ते बढ़ाए, फिर उससे रिश्ते खत्म करके उसे आत्महत्या के लिए विवश किया।
दूसरी ओर तुनिषा की मां एवं उसके मामा द्वारा शीजान पर लगाए जा रहे अनेक आरोपों पर आज शीजान की बहन फलक नाज ने कहा कि वह भी जल्दी ही मीडिया से बात कर शीजान पर लगे रहे सभी आरोपों का जवाब देंगी। फिलहाल हमारी प्राथमिकता हमारा भाई है, जोकि पुलिस की हिरासत में है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...