हिंदू धर्म में तुलसी का अधिक महत्व है,मान्यता है कि जिस घर में मां तुलसी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। वहां पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसलिए सुबह रोजाना तुलसी के पौधे को जल देना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। वैशाख माह में तुलसी पूजन का काफी अधिक महत्व है। क्योंकि इस माह को भगवान विष्णु का प्रिय माह माना जाता है। इसलिए रोजाना भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाने से हर तरह के कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।
शास्त्रों में जहां एक ओर तुलसी पूजन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। वहीं दूसरी ओर तुलसी तोड़ने के भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है।
० तुलसी की पत्तियों को रविवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए। इस दिन तुलसी तोड़ने से भगवान विष्णु आपसे नाराज होते हैं।
० विष्णु पुराण के अनुसार, एकादशी, द्वादशी, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण के दिन भी तुलसी तोड़ने से तुलसी मैया रूष्ट हो जाती है। इससे घर में कलह पैदा होती है। इसके अलावा सूरज ढलने के बाद कभी भी तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। हो सके तो सुबह के समय ही तुलसी तोड़ कर रख लें। इसकी एक खास बात होती है कि ये कभी भी खराब नहीं होती। इसके सुखे पत्ते भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कभी भी अनावश्यक रूप से तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। अगर आप तुलसी तोड़कर उसका इस्तेमाल नहीं करते तो इससे श्री हरि नाराज़ हो जाते हैं।
० रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल भी नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि तुलसी माता रविवार के दिन भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में जल देने से व्रत खंडित हो जाता है। तो वहीं ये भी देखा जाता है कि महिलाएं स्नान करके खुले बालों में ही तुलसी को जल देने आ जाती हैं जो कि गलत है।
० तुलसी को भगवान विष्णु ने सदा सुहागन रहने का वरदान दिया है और इसके लिए उन्हें अपने सिर पर स्थान प्रदान किया है।
० सौभाग्य वृद्धि के लिए बालों को बांधकर और मांग में सिंदूर लगाकर तुलसी को जल देना चाहिए। खुले बाल होने पर तुलसी के पौधे पर बाल गिरने और भींगे बालों से जल टपकने की आशंका रहती है जिसे शुभ नहीं माना जाता है।
० इसके अलावा तुलसी को कभी भी बिना नहाए नहीं छुना चाहिए। तुलसी तोड़ने से पहले हमेशा स्नान करना अवश्य माना जाता है। ऐसी अवस्था में तोड़ी गई तुसली को भगवान स्वीकार नहीं करते।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...
By User 6 /
March 26, 2026 /
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 24, 2026 /
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...