Google Analytics Meta Pixel ईद के दिन महाराष्ट्र के मंदिरों में महाआरती करेगी मनसे - Ekhabri.com

ईद के दिन महाराष्ट्र के मंदिरों में महाआरती करेगी मनसे

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बयान से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद महाराष्ट्र में और गहराता जा रहा है। राज ठाकरे की पार्टी तीन मई यानी ठीक ईद के दिन ही पूरे राज्य के मंदिरों में एक साथ महाआरती करेगी। मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा कानून या कोई नया दिशा निर्देश हो तो उसके तहत पुलिस से महाआरती आयोजित करने की अनुमति मांगेगी।
एक दिन पहले ही नासिक के पुलिस आयुक्त ने मस्जिदों में अजान शुरू होने से 15 मिनट पहले और अजान खत्म होने से 15 मिनट बाद तक मस्जिदों से 150 मीटर की दूरी तक लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा या कोई और भजन गाने पर रोक लगा दी है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने भी लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा के पाठ पर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। दूसरी ओर लाउडस्पीकर विवाद पर राजनीति भी गहराती दिख रही है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि मनसे भाजपा के इशारे पर ही मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई में तो आपने (भाजपा) तनाव फैला ही दिया है और भी कई शहरों में तनाव व्याप्त हो रहा है। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। राउत ने दिल्ली के दंगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। भाजपा को पता है कि वह हारने वाली है। इसलिए, वहां तनाव बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
राकांपा नेता आसिफ शेख ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग एवं लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के आह्वान पर गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल को पत्र लिखकर राज ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग की है। दूसरी ओर भाजपा के साथ केंद्र की सत्ता में शामिल आरपीआइ नेता रामदास आठवले भी राज ठाकरे के विरुद्ध बोलते दिखाई दिए। उनका कहना है कि भाजपा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मनसे की मांग का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि यदि मनसे चाहे तो खुद लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन हम उनकी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग का विरोध करते हैं। भाजपा ने भी कभी इस तरह की मांग नहीं की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा में विश्वास करते हैं। यह तो सिर्फ राज ठाकरे का एजेंडा है।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने भी नागपुर में राज ठाकरे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अपने भाजपा के भाइयों से कहना चाहूंगा कि पहले वे उन राज्यों में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की पहल करें, जहां उनका शासन है। इस बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि पुलिस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार है। राज्य के पुलिस महानिदेशक जल्द ही सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर उचित निर्णय लेंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *