Google Analytics Meta Pixel सोलेदर में घुसी रूसी सेना, बाखमुट पर भीषण हमले - Ekhabri.com

सोलेदर में घुसी रूसी सेना, बाखमुट पर भीषण हमले

विशाल भूमिगत बसावट वाले पूर्वी यूक्रेन के शहरों- बाखमुट और सोलेदर में भीषण् लड़ाई जारी है। रूसी सेना सोलेदर शहर में घुस गई है। पूरे क्षेत्र में बढ़ रही रूसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेन ने ताकत बढ़ा दी है। पिछले पांच महीनों से जारी रूसी हमलों से दोनों शहर बर्बाद हो चुके हैं। इन शहरों के नीचे जिप्सम और अन्य बहुमूल्य पदार्थों के विशाल भंडार हैं। इन्हीं के खनन के बाद खाली हुए भूमिगत स्थान पर निर्माण करके उन्हें रहने और छिपने लायक बनाया गया है। यह सिलसिला द्वितीय विश्वयुद्ध के पहले से जारी है।

 

यूक्रेन ने माना है कि डोनेस्क प्रांत के सोलेदर शहर में उसकी सेना की स्थिति कमजोर है, इसके कारण नजदीकी शहर बाखमुट पर दबाव बढ़ गया है। यूक्रेनी सेना ने कहा है कि सोलेदर पर रूसी सेना कई तरफ से हमले कर रही है और वहां पर उसने अपनी सबसे दक्ष सैनिकों की टुकड़ी तैनात है, ये सैनिक वैगनर ग्रुप के साथ मिलकर हमले कर रहे हैं। वैगनर ग्रुप रूस का गैर सरकारी सशस्त्र संगठन है। यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता सेरही चेरेवात्यी ने कहा है कि रूसी सेना सोलेदर में बर्बरता से हमले कर रही है। वहां पर एक दिन में 106 बार तक गोलाबारी की गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि बाखमुट और सोलेदर को रूसी सेना ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। रूस ने ऐसा वहां पर कब्जा करने की जिद में किया है। वहां पर हमारी सेना लगातार मुकाबला कर रही है लेकिन बीतते समय के साथ स्थितियां ज्यादा मुश्किल होती जा रही हैं।

Read Also  अब चीनी सामानों के आयात पर लगेगा 100 फीसदी टैक्स

 

डोनेस्क के क्रैमेटोर्स्क शहर का भी बुरा हाल है। वहां पर भी रूसी सेना महीनों से हमले कर रही है। गोलाबारी में वहां की भी ज्यादातर इमारतें ध्वस्त हो चुकी हैं। इस शहर के भी ज्यादातर लोग भागकर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं, शहर में कुछ हजार लोग ही बचे हैं। एक आधे जले और नष्ट हो चुके बहुमंजिले भवन में रहने वाली ओल्हा के अनुसार शहर में शायद ही कोई भवन हमले से अछूता बचा हो। रूस समर्थक एक ब्लागर ने वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन के हवाले से लिखा है कि रूसी सेना सोलेदर में घुस चुकी है और वहां के मुख्य प्रशासनिक भवन के नजदीक आमने-सामने की लड़ाई चल रही है। शहर पर कुछ ही घंटों में कब्जा हो सकता है। बाखमुट और क्रैमेटोर्स्क पर भी जल्द कब्जा होगा।

 

खार्कीव के बाजार में हमला, दो महिलाएं मरीं
रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव के बाजार में मिसाइल हमला किया। हमले में दो महिलाएं मारी गई हैं जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक दस साल की बच्ची भी शामिल है। रूसी सेना ने खेरसान शहर पर भी गो

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...