Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के एक और ब्वायफ्रेंड का नाम आया सामने - Ekhabri.com

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के एक और ब्वायफ्रेंड का नाम आया सामने

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में एक नई जानकारी सामने आई। टीवी धारावाहिक अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में तुनिषा के सहकलाकार एवं अब तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपित शीजान खान के वकील ने कोर्ट को बताया कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा ने अली नामक लड़के से दोस्ती कर ली थी और उसके साथ डेट पर भी गई थी।

 

कोर्ट शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। लेकिन, यह सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब बुधवार को तुनिषा के वकील का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट शीजान की जमानत पर फैसला सुनाएगा। फिलहाल, शीजान न्यायिक हिरासत में है।

 

शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्र ने कोर्ट को बताया कि शीजान से ब्रेकअप होने के बाद ही तुनिषा ने टिडर एप के जरिये अली नाम के एक लड़के से न सिर्फ दोस्ती कर ली थी, बल्कि वह उसके साथ डेट पर भी जा चुकी थी। यहां तक कि 24 दिसंबर को आत्महत्या करने से 15 मिनट पहले उसने अली से ही बात भी की थी। अपने वकील के जरिये शीजान ने कोर्ट से यह भी कहा कि मेरे धर्म की वजह से ही मुझे गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लवजिहाद का एंगल दिया गया है। पुलिस मुझसे दो दिन लगातार पूछताछ कर सकती थी। सारा सच बाहर आ जाता। मुझे गिरफ्तार करने की जरूरत नहीं थी। शीजान ने पुलिस पर बिना सुबूत के कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा एक भाई आटिज्म से पीड़ित है। वह मेरे बिना खाना भी नहीं खाता। उसे मेरी जरूरत है।

Read Also  ऐसी हो गई नदिया के पार की गुंजा की हालत, मांग रहीं मौत

 

कुछ दिनों पहले तुनिषा की मां ने प्रेस के सामने आरोप लगाया था कि शीजान का परिवार तुनिषा को जबरन उर्दू सिखाना चाह रहा था। इसका भी खंडन करते हुए वकील शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि शीजान एवं उसकी दोनों बहनों को भी उर्दू नहीं आती। वह धारावाहिक की मांग के अनुसार उर्दू की पंक्तियां याद करके बोलता है। तुनिषा की हिजाब पहने हुए तस्वीरें भी उसी धारावाहिक का हिस्सा हैं। शीजान के वकील द्वारा कोर्ट में लगाए गए आरोपों पर तुनिषा के वकील तरुण शर्मा का भी बयान आया है।

 

शर्मा ने कहा है कि उन्होंने बचाव पक्ष से कुछ दस्तावेज कोर्ट में जमा कराए हैं और कोर्ट से जवाब देने के लिए कुछ समय भी मांगा है। बुधवार को सुनवाई के दौरान हम जवाब देंगे। शर्मा ने तुनिषा द्वारा अंतिम समय में की गई बातचीत पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि तुनिषा ने आत्महत्या से पहले जीशान से बात नहीं की थी, तो उसे यह पता कैसे चला कि वह किसी और से बात कर रही है। शर्मा के अनुसार, तुनिषा की आखिरी बातचीत का पता तो अभी पुलिस भी उसके आईफोन से नहीं लगा सकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...