रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 14 और 15 नवंबर को राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। दोनों दिन पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक विविध कार्यक्रम होंगे, जिनमें कई राज्यों के आदिवासी कलाकार और विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।
आदिम जाति कल्याण विभाग ने आयोजन को भव्य बनाने के लिए देश के 18 राज्यों से 22 आदिवासी नर्तक दलों को आमंत्रित किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों के कलाकार शामिल होंगे। आयोजन में पुरुष और महिला कलाकारों की संख्या लगभग 425 होगी।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई से वर्चुअल रूप से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और पीएम जनमन योजना से जुड़े जिलों के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएम जनमन योजना के जिलों में किया जाएगा। 14 नवंबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें अतिथियों के उद्बोधन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर/हैदराबाद। फेफड़ों से जुड़ी गंभीर और जटिल बीमारियां तेजी से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती बन रही हैं। टीबी, अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया, इंटरस्टिशियल लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों में समय पर पहचान और सही उपचार मरीज के जीवन...