Google Analytics Meta Pixel महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024 का आयोजन - Ekhabri.com

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024 का आयोजन

 

सक्ती, 05 सितम्बर 2024: शिक्षक दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री और सक्ती जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में आज सक्ती जिले के हटरी धर्मशाला में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने अध्यक्षता की।

IMG 20240905 212027 (700 x 576 pixel)

समारोह के दौरान जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिलाने वाले प्राचार्यों और शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षादूत और ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद कमलेश जांगड़े और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शाल, श्रीफल और प्रशस्तिपत्र देकर प्रदान किया गया।

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के जीवन में आगे बढ़ने और सही दिशा दिखाने में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका बच्चों को समाज का जिम्मेदार नागरिक बनाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान के जरिए ऐसे शिक्षकों को पहचान और सम्मान दिया जाता है, जो विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देते हैं।

IMG 20240905 212020 (700 x 463 pixel)

सांसद कमलेश जांगड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वह व्यक्ति है, जो विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचने में मदद करते हैं।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *