सडक दुर्घटनाओं और उनमें लोगों की जान जाने के मामले में देश के खराब रिकार्ड से चिंतित सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों से इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह को पूरी गंभीरता से मनाने के लिए कहा है। 11 से 17 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले इस सप्ताह को परिणामदायक बनाने पर जोर है। दुनिया में हर साल जितनी सड़क दुर्घटनाएं होती हैं उनमें 11 प्रतिश्ात से ज्यादा भारत में होती हैं। मंत्रालय की हाल में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में 4,12,432 मार्ग दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,53,972 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जो विश्व में सबसे अधिक है।
मंत्रालय ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और नेशनल हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएचआइडीसीएल) को लिखे पत्र में कहा है कि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें सड़क सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही हैं, लेकिन बहुत कुछ किया जाना बाकी है। अगले दस साल में केंद्र सरकार मार्ग दुर्घटनाओं में पचास प्रतिश्ात की कमी लाना चाहती है। इसी को देखते हुए मंत्रालय यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह जैसे आयोजन केवल रस्म अदायगी न हों, बल्कि परिणाम देने वाले हों।
सड़क सुरक्षा से संबंधित एक अधिकारी के अनुसार सभी एजेंसियों से कहा गया है कि लोगों को जागरूक बनाने के साथ ही सख्ती भी आवश्यक है। इन्फोर्समेंट राज्य सरकारों की एजेंसियों का काम है, लेकिन मंत्रालय चाहता है कि सड़कों पर सख्ती दिखाई भी दे ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों को नसीहत दी जा सके। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान रांग साइड ड्राइविग और हाईवे-एक्सप्रेस वे में प्रतिबंधित वाहनों के प्रवेश को रोकने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। अकेले दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर पिछले तीन दिनों में रांग साइड ड्राइविग और नो एंट्री वाले दोपहिया-तिपहिया वाहन चालकों के एक हजार से ज्यादा चालान इसी कोशिश का हिस्सा हैं। इस तरह की कार्रवाई सभी राजमार्गों और एक्सप्रेस वे पर शुरू की जा चुकी हैं।
इसी तरह यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि पैदल चलने वाले हर जगह से सड़क पार न करें, बल्कि केवल फुट ओवर ब्रिज और अंडरपास से ही ऐसा करें। अधिकारी के अनुसार रोड सेफ्टी के लिए सभी पक्षों को अपना योगदान देना होगा, जिनमें एनजीओ भी शामिल हैं। इसी संदर्भ में मंत्रालय ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह को उसकी सही भावना के साथ मनाया जाना जरूरी है, क्योंकि इसमें जितनी गंभीरता से योगदान दिया जाएगा ही उतना लक्ष्य पाना सुगम होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...