Google Analytics Meta Pixel वन विभाग के अधिकारी वनों की रक्षा के साथ वनवासियों की समृद्धि के लिए कार्य करें: मुख्य सचिव - Ekhabri.com

वन विभाग के अधिकारी वनों की रक्षा के साथ वनवासियों की समृद्धि के लिए कार्य करें: मुख्य सचिव

० मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षक एवं वन मंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को किया सम्बोधित

० वन विभाग द्वारा मिलेट लंच का किया गया आयोजन

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वनों के विकास के साथ वनों के आस-पास के वनवासियों ग्रामवासियों के समृद्धि एवं विकास के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनवासियों की आमदनी बढ़ाने और वनोपजों के संग्रह एवं वन आधारित कार्यों में वनवासियों का भरपूर सहयोग करें। मुख्य सचिव आज यहां ’अरण्य भवन’ नवा रायपुर में आयोजित वनमंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि रागी, कोदो, कुटकी और अन्य मिलेट्स का उत्पादन वनवासी और ग्रामवासी करते है। सभी मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स से बने भोजन का उपयोग करना चाहिए। इस तरह से हम सभी मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने में भरपूर सहयोग कर सकते है। मिलेट्स पूर्णतः जैविक उत्पाद है यह कार्बन से भी मुक्त है।

मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षकों और वनमंडलाधिकारियों से कहा कि आप ऊर्जावान अधिकारी है, आपकी बौद्धिकता, कार्यों से ही वनों के संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा आपकी कार्यकुशलता से शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशन में वनवासियों की उन्नति की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि आपको वनवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करना होगा। जिससे हम अपने लक्ष्यों को और आसानी से पूरा कर सकेंगे। वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने दो दिवसीय वनमण्डलाधिकारियों की इस कॉन्फ्रेंस के संबंध में की गई विविध गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश डाला। पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होने के लिए मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आये वन मंडलाधिकारियों, मुख्य वन संरक्षकों से उनके क्षेत्र के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

Read Also  उच्च शिक्षा विभाग का शैक्षिक कैलेंडर जारी:रिजल्ट आने के 15 दिन में लेना होगा एडमिशन

मुख्य सचिव की विशेष उपस्थिति में आज वन विभाग द्वारा मिलेट्स लंच का आयोजन किया गया। जिसमें रागी का सूप, रागी हलुवा, लाल भाजी, कोदो के चावल, मिलेट्स बरा, कुटकी का फरा, कोदो के चावल की खीर परोसी गई। मिलेट्स लंच में डीजीपी अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, वनमण्डलाधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलेट्स लंच का लुत्फ उठाया।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

महतारी वंदन की 31वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को 631 करोड़

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के डौंडीलोहारा में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...