० मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षक एवं वन मंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को किया सम्बोधित
० वन विभाग द्वारा मिलेट लंच का किया गया आयोजन
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वनों के विकास के साथ वनों के आस-पास के वनवासियों ग्रामवासियों के समृद्धि एवं विकास के लिए भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि वनवासियों की आमदनी बढ़ाने और वनोपजों के संग्रह एवं वन आधारित कार्यों में वनवासियों का भरपूर सहयोग करें। मुख्य सचिव आज यहां ’अरण्य भवन’ नवा रायपुर में आयोजित वनमंडलाधिकारियों की कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि रागी, कोदो, कुटकी और अन्य मिलेट्स का उत्पादन वनवासी और ग्रामवासी करते है। सभी मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स से बने भोजन का उपयोग करना चाहिए। इस तरह से हम सभी मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने में भरपूर सहयोग कर सकते है। मिलेट्स पूर्णतः जैविक उत्पाद है यह कार्बन से भी मुक्त है।
मुख्य सचिव ने मुख्य वन संरक्षकों और वनमंडलाधिकारियों से कहा कि आप ऊर्जावान अधिकारी है, आपकी बौद्धिकता, कार्यों से ही वनों के संरक्षण, संवर्धन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा आपकी कार्यकुशलता से शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में वनवासियों की उन्नति की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है। मुख्य सचिव ने वन अधिकारियों से कहा कि आपको वनवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करना होगा। जिससे हम अपने लक्ष्यों को और आसानी से पूरा कर सकेंगे। वन विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने दो दिवसीय वनमण्डलाधिकारियों की इस कॉन्फ्रेंस के संबंध में की गई विविध गतिविधियों का विस्तार से प्रकाश डाला। पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला ने कॉन्फ्रेंस में उपस्थित होने के लिए मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न क्षेत्र से आये वन मंडलाधिकारियों, मुख्य वन संरक्षकों से उनके क्षेत्र के कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
मुख्य सचिव की विशेष उपस्थिति में आज वन विभाग द्वारा मिलेट्स लंच का आयोजन किया गया। जिसमें रागी का सूप, रागी हलुवा, लाल भाजी, कोदो के चावल, मिलेट्स बरा, कुटकी का फरा, कोदो के चावल की खीर परोसी गई। मिलेट्स लंच में डीजीपी अशोक जुनेजा, पीसीसीएफ डॉ. संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव वन मनोज पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी, मुख्य वन संरक्षक, वनमण्डलाधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलेट्स लंच का लुत्फ उठाया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...